नाथूसरी चौपटा में पटवारियों के तबादले, 3 नए आए; 4 दूसरी तहसीलों में ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट
चोपटा प्लस, सिरसा: नाथूसरी चौपटा तहसील में राजस्व पटवारियों के तबादले किए गए हैं। कलेक्टर सिरसा की ओर से 10 नवंबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार तहसील में 3 नए पटवारियों को भेजा गया है, जबकि यहां पहले से कार्यरत 4 पटवारियों को दूसरी तहसीलों में स्थानांतरित किया गया है। जिले में कुल 21 राजस्व पटवारियों के तबादले और समायोजन किए गए हैं। आदेश में इन तबादलों का आधार प्रशासनिक आवश्यकता और जनहित बताया गया है। सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं।
नाथूसरी चौपटा में ये 3 पटवारी आए
कलेक्टर के आदेश के अनुसार सिरसा और कालांवाली तहसील से तीन पटवारियों को नाथूसरी चौपटा भेजा गया है।
| पटवारी का नाम |
वर्तमान तहसील |
नई तहसील |
|---|---|---|
| सुमेर |
सिरसा |
नाथूसरी चौपटा |
| मुकेश चौधरी |
कालांवाली |
नाथूसरी चौपटा |
| हनुमान |
कालांवाली |
नाथूसरी चौपटा |
नाथूसरी चौपटा से इन 4 पटवारियों का तबादला
नाथूसरी चौपटा तहसील में कार्यरत चार पटवारियों को सिरसा और कालांवाली तहसील में भेजा गया है।
| पटवारी का नाम |
वर्तमान पटवार हल्का |
नई तहसील |
|---|---|---|
| शान मोहम्मद |
धावा |
कालांवाली |
| दीपक |
भरासरी |
कालांवाली |
| दलबीर सिंह |
डिंग-II |
सिरसा |
| मनोज कुमार |
नारायणखेड़ा |
सिरसा |
इस तरह नाथूसरी चौपटा तहसील से चार पटवारी बाहर गए हैं और तीन नए पटवारी आए हैं। हालांकि आदेश में नए आने वाले पटवारियों को कौन-सा पटवार हल्का दिया जाएगा, इसकी जानकारी नहीं दी गई है।
सिरसा जिले में 21 पटवारियों की पूरी तबादला सूची
कलेक्टर सिरसा के 10 नवंबर के आदेश में जिले की अलग-अलग तहसीलों में कार्यरत पटवारियों के स्थानांतरण और समायोजन किए गए हैं। पूरी सूची इस प्रकार है:
| क्रमांक |
पटवारी का नाम |
वर्तमान तहसील |
नई तहसील |
|---|---|---|---|
| 1 |
सुमेर |
सिरसा |
नाथूसरी चौपटा |
| 2 |
राकेश |
सिरसा |
कालांवाली |
| 3 |
रवि कम्बोज |
सिरसा |
रानियां |
| 4 |
सुशील |
कालांवाली |
रानियां |
| 5 |
मुकेश चौधरी |
कालांवाली |
नाथूसरी चौपटा |
| 6 |
हनुमान |
कालांवाली |
नाथूसरी चौपटा |
| 7 |
सुखपाल सिंह |
कालांवाली |
सिरसा |
| 8 |
योगेन्द्र |
कालांवाली |
डबवाली |
| 9 |
कुलविन्द्र |
कालांवाली |
डबवाली |
| 10 |
पुरुषोत्तम |
कालांवाली |
सिरसा |
| 11 |
शान मोहम्मद |
नाथूसरी चौपटा |
कालांवाली |
| 12 |
दीपक |
नाथूसरी चौपटा |
कालांवाली |
| 13 |
दलबीर सिंह |
नाथूसरी चौपटा |
सिरसा |
| 14 |
मनोज कुमार |
नाथूसरी चौपटा |
सिरसा |
| 15 |
कैलाश चन्द्र |
डबवाली |
सिरसा |
| 16 |
योगेन्द्र |
डबवाली |
रानियां |
| 17 |
कर्मवीर |
ऐलनाबाद |
सिरसा |
| 18 |
रोहताश |
ऐलनाबाद |
रानियां |
| 19 |
विकास कुमार |
रानियां |
ऐलनाबाद |
| 20 |
राजेश कुमार |
रानियां |
ऐलनाबाद |
| 21 |
राजेन्द्र कुमार |
रानियां |
कालांवाली |
नए पटवार हल्के आवंटित करने के निर्देश
आदेश के साथ जारी निर्देशों में संबंधित उपमंडल अधिकारियों को कहा गया है कि उनके अधीन आने वाली तहसीलों में स्थानांतरित किए गए राजस्व पटवारियों को अपने स्तर पर पटवार हल्के आवंटित किए जाएं। इसके बाद कलेक्टर कार्यालय को इसकी सूचना देना सुनिश्चित किया जाए।
आदेश की प्रति सिरसा, डबवाली, ऐलनाबाद और कालांवाली के उपमंडल अधिकारियों के साथ जिले के संबंधित तहसीलदारों और पटवारियों को भी भेजी गई है।