सीबीएसई क्लस्टर एथलेटिक्स में सिरसा का परचम, 39 पदकों के साथ शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल बना ओवरऑल चैंपियन

 

शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल सिरसा के एथलीटों ने 16वीं सीबीएसई क्लस्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2026 में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए कुल 39 पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता 27 से 30 जुलाई तक बाल विद्या मंदिर इंटरनेशनल स्कूल, फतेहाबाद में आयोजित हुई, जिसमें 534 स्कूलों के करीब 1300 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल के अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के 33 खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लिया। खेल प्रशिक्षक गजेंद्र इन्सां के अनुसार खिलाड़ियों ने प्रतिस्पर्धात्मक कौशल और उत्कृष्ट खेल क्षमता का परिचय देते हुए 12 स्वर्ण, 17 रजत और 10 कांस्य पदक हासिल किए। इस दमदार प्रदर्शन के चलते स्कूल ने प्रतियोगिता की ओवरऑल ट्रॉफी भी अपने नाम कर ली।

हरियाणा स्टूडेंट लीगल लिटरेसी प्रतियोगिता 2026: ऐलनाबाद की छात्राओं ने मारी बाजी, अब जिला स्तर पर होगा मुकाबला

स्वतंत्रता दिवस 2026: सिरसा के 10 स्कूलों की टीमें देंगी सांस्कृतिक प्रस्तुति, जानें किन-किन का हुआ चयन

अंडर-19 वर्ग के खिलाड़ी आनंद कुमार को उनके प्रभावी प्रदर्शन के लिए प्रतियोगिता का बेस्ट प्लेयर चुना गया। विजेता खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय पापा कोच पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के मार्गदर्शन, प्रेरणा और आशीर्वाद को दिया। खिलाड़ियों ने कहा कि लगातार मिलने वाला प्रोत्साहन उन्हें खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करता है।

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर शाह सतनाम जी शिक्षण संस्थानों के प्रशासक चरणजीत सिंह इन्सां, स्कूल प्रशासक डॉ. हरदीप सिंह इन्सां, प्रधानाचार्य राकेश धवन इन्सां, संस्थानों के स्पोर्ट्स हेड कोच नवजीत भुल्लर, स्कूल कोऑर्डिनेटर गुरप्रीत सिंह तथा खेल प्रशिक्षक ललित कुमार और गजेंद्र इन्सां ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आगामी प्रतियोगिताओं में भी इसी लय को बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया।