आयुष्मान आरोग्य मंदिर साहुवाला द्वितीय में लगाया गया वृद्ध सेवा एवं स्वास्थ्य जाँच शिविर
सिरसाः जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. आशु शर्मा के दिशा-निर्देश अनुसार आज वीरवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर साहुवाला द्वितीय में साप्ताहिक वृद्ध सेवा एवं स्वास्थ्य जाँच शिविर कार्यक्रम का शुभारंभ सरपंच श्रीमती रचना देवी ने दीप प्रज्वलित करके किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में वृद्ध महिलाओं एवं पुरुषों ने हिस्सा लिया। इस विशेष शिविर में कुल 20 वृद्ध रोगियों की स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें रोगानुसार नि:शुल्क आयुर्वेदिक औषधियां वितरित की गईं।
आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ गगन गाेयल ने बताया कि आयुष विभाग एवं जिला आयुर्वेदिक अधिकारी के निर्देश अनुसार आज से सप्ताह के प्रत्येक वीरवार को जिले के सभी आयुष्मान आरोग्य मन्दिरों में वृद्ध सेवा एवं स्वास्थ्य जाँच शिविर लगाये जाएंगे जिसमें वृद्धजनों की स्वास्थ्य जाँच जैसे की मधुमेह (Diabetes), ब्लड प्रेशर, जोड़ों में दर्द, सांस फूलना जैसी अन्य बीमारियों की जाँच कर उन्हें रोगानुसार उपयुक्त निःशुल्क आयुर्वेदिक औषधियां वितरित की जायेगी ।
कार्यक्रम में उपस्थित आयुष योग सहायक पवन एवं योगा इंस्ट्रक्टर मीना ने सभी को योगाभ्यास कराया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। इसी दौरान “एक पौधा मां के नाम” अभियान के तहत ग्रामीणों के साथ पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया साथ ही सभी के संयोग से निर्जला एकादशी के पावन पर्व पर सभी ग्रामवासियों के लिए शीतल शर्बत की छबील भी लगाई गई।
इस अवसर पर डॉ. गगन गोयल, फार्मासिस्ट कोमल योग सहायक पवन एवं मीना सहित पूरा स्टाफ व आशा वर्कर रोशनी देवी,किरणबाला, कृष्णा देवी, विजयलक्ष्मी, मंजू, सुनीता एवं पायल मौजूद रहीं।