Sirsa News: नाथूसरी चौपटा क्षेत्र में सेम ग्रस्त क्षेत्र के किसानों ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

 

सिरसा/ चोपटा। नाथूसरी चौपटा क्षेत्र में सेमग्रस्त क्षेत्र के गांवों में वर्टिकल ड्रेनेज प्रोजेक्ट के तहत बंद पड़े ट्यूबवेलों की किसानों ने जांच की मांग की है।  इसी के साथ ह गणमान्य व्यक्तियों की कमेटी गठित की गई है।

किसान नेता प्रकाश मेमरा, समाजसेवी रघुबीर कड़वासरा, मुकेश कुमार बैनीवाल, बलराम सहारण, दीवान सहारण, कृष्ण पुनियां, रोहताश कुमार व संदीप कुमार ने जिला उपायुक्त को बताया कि शक्करमंदोरी गांव में महापंचायत बुलाई थी।  क्योंकि क्षेत्र में लगाए गये कई ट्यूबवेल बंद पड़े हैं। जबकि मानसून का सीजन सिर पर हैं। 

इस मामले को लेकर कमेटी गठित की गई है। इसमें क्षेत्र के सरपंच, किसान व गणमान्य व्यक्तियों को शामिल किया गया है। इस कमेटी में चाहरवाला गांव से मुकेश बैनीवाल, जगतपाल, शक्करमंदोरी से बलराम व दीवान सहारण, शाहपुरिया से रोहताश पुनिया व सरपंच राजकुमार, देवीलाल, तरकांवाली से सरपंच सुनील कुमार, नाथूसरी कलां से सरपंच रीटा कासनियां, समाजसेवी रघुबीर कड़वासरा, संदीप कासनियां, दड़बा कलां मानक दिवान से कालूराम, देवतराम तरड, राममुर्ति, पृथ्वी रोज, गुडिया खेड़ा से हरी सिंह, रूपाना खुर्द से सरपंच प्रतिनिधि सुभाष बैनीवाल, कुलदीप व रामस्वरूप को शामिल किया गया है।