Breaking: जमाल में बड़ा हादसा, 3 मोटरसाइकिल आपस में टकराई, कई युवक घायल
खंड के गांव जमाल में 3 मोटरसाइकिलों की जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमें 6 युवक घायल हो गए। घायलों को जमाल के ग्लोबल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सिरसा रेफर कर दिया जिसमें 1 युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार जमाल के सिरसा भादरा रोड पर एक बाइक जमाल की तरफ आ रही थी और दूसरी बाइक सिरसा की तरफ से आ रही थी जिनकी आपस में भिड़ंत हो गई। इसी दौरान तीसरी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वो भी उनसे टकरा गई और उन पर सवार युवक सड़क पर गिर गए।
राहगीरों ने आननफान में डायल 112 व एंबुलेंस को सूचना कर दी। इसी दौरान नजदीक के ग्लोबल हॉस्पिटल के स्टाफ ने प्राथमिक उपचार किया और उन्हे सिरसा रेफर कर दिया। घायल करीब 28 वर्षीय जोगिंद्र कुमार निवासी रुपावास, विनोद करीब 26 वर्षीय निवासी रूपावास, भरत सिंह को एंबुलेंस की सहायता से निजी अस्पताल में पहुंचाया गया।
इसके अलावा संजय और पवन कुमार सहित अन्य घायलों को उनके परिजन निजी अस्पताल में भर्ती कराया। समाचार लिखे जाने तक घायलों का उपचार किया जा रहा है।
दुर्घटना क्षेत्र के पास लगते ग्लोबल अस्पताल के स्टाफ ने सूचना मिलते ही घायलों का इलाज शुरू कर दिया जिसमें डॉ. सुनिल कुमार, गोदारा लेब के संचालक राजेंद्र गोदारा ने प्राथमिक उपचार सीटीआर इत्यादि देकर घायलों को हर संभव सहायता कर सिरसा रेफर कर दिया