हरियाणा के सिरसा में जोधपुरिया स्कूल के 'स्टीम मेले' में बच्चों का कमाल, विज्ञान और गणित के मॉडल देखकर हैरान हुए लोग

 

सिरसा। रा. व. मा. वि. जोधपुरिया में वीरवार को 'स्टीम मेले' का आयोजन किया गया। मेले में गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, व अंग्रेजी विषय पर मॉडल प्रदर्शित किए गए। प्रदर्शनी में विद्यालय प्रधानाचार्या मंजू कासनिया, विद्यालय स्टाफ, ए.बी.आर.सी., एस.एम.सी. सदस्य व अभिभावकगण उपस्थित रहे।

प्रधानाचार्या ने बेहतर प्रदर्शन के लिए सभी विषय अध्यापकों की प्रशंसा की और विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि प्रदर्शित किए गए मॉडल को व्यवहार में अपनाएं और अन्य लोगों को भी लाभान्वित करें। सहपाठियों के प्रेरक बनें व नए शोध कार्य पर ध्यान केंद्रित करें।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल विद्यार्थियों में सीखने की जिज्ञासा पैदा करते हैं, बल्कि उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना भी पैदा करते हैं। विद्यालय प्रबंधन द्वारा अभिभावकों को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। अभिभावकों ने छात्राओं द्वारा तैयार किए गए प्रोजेक्ट्स को बड़े ध्यान से देखा और उनकी मेहनत तथा रचनात्मकता की प्रशंसा की। इससे विद्यार्थियों का उत्साह और आत्मविश्वास भी बढ़ा।