हरियाणा के सिरसा में नगर परिषद में प्रिंस ग्रोवर को मिली अहम जिम्मेदारी, चेयरमैन का जताया आभार

 

सिरसा (Chopta Plus): सिरसा नगर परिषद में नई नियुक्ति की गई है। शहर के वार्ड नंबर 21 से प्रिंस ग्रोवर को आधिकारिक रूप से नगर परिषद का मनोनीत वार्ड सदस्य नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद प्रिंस ग्रोवर ने अपनी नई जिम्मेदारी के लिए नगर परिषद चेयरमैन वीर शांति स्वरूप और वार्ड नंबर 21 की पार्षद चंद्रिका गनेरीवाला का विशेष आभार व्यक्त किया है।

निष्ठा और ईमानदारी से जिम्मेदारी निभाने का आश्वासन

अपनी नियुक्ति के बाद मनोनीत वार्ड सदस्य प्रिंस ग्रोवर ने कहा कि उन्हें जो यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर परिषद में रहते हुए वे वार्ड और पूरे शहर के विकास के मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर उठाने का काम करेंगे।

वार्ड के लोगों की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने का वादा

प्रिंस ग्रोवर ने नगर परिषद चेयरमैन वीर शांति स्वरूप और पार्षद चंद्रिका गनेरीवाला का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके विश्वास और सहयोग से शहर के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। ग्रोवर ने आश्वासन दिया कि वे वार्ड नंबर 21 के लोगों की समस्याओं को सीधे प्रशासन तक पहुंचाएंगे और उनके त्वरित समाधान के लिए हर संभव कदम उठाएंगे।