Sirsa: नहराना गांव में 8 एकड़ नरमा की फसल खराब, किसानों ने जांच व मुआवजे की मांग की
नाथूसरी चौपटा। गांव नहराना में किसानों की करीब 8 एकड़ नरमा की फसल अज्ञात कारणों से खराब होने का मामला सामने आया है। इससे पहले दड़बा कलां में 30 एकड़ में नरमें की फसल खराब हो चुकी है। प्रभावित किसानों में उमेद कुमार धांगड़, कृष्ण धांगड़ और रोहताश सहारण शामिल हैं।
किसानों का कहना है कि फसल खराब होने से उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। किसानों ने बताया कि नरमा की फसल खराब होने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मामले को लेकर पुलिस और कृषि विभाग के अधिकारियों को शिकायत दी जाएगी।
किसानों ने संबंधित विभाग से मौके पर पहुंचकर फसल की जांच करवाने तथा नुकसान का आकलन करने की मांग की है।किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि फसल खराब होने के कारणों की निष्पक्ष जांच करवाई जाए और प्रभावित किसानों को नियमानुसार मुआवजा दिलवाया जाए, ताकि उन्हें आर्थिक राहत मिल सके।
Sirsa: समाजसेवी रघुबीर कड़वासरा ने नाथूसरी चौपटा CHC में टीबी मरीजों को उपलब्ध करवाई डाइट किट
इस दौरान सरपंच राजेश सहारण, राममूर्ति बिजारणिया, दलीप हुड्डा, कैलाश हुड्डा, देवीलाल धांगड़, जगदीश चूर्णिया, दलबीर गिल और रोहताश गिल सहित ग्रामीण मौजूद रहे।