sirsa news खुशीराम और साक्षी बने बेस्ट एथलीट, नाथूसरी चोपटा पॉलिटेक्निक की एथलेटिक मीट में दिखा खिलाड़ियों का दम
Sirsa news चोपटा । चौधरी देवीलाल राजकीय बहुतकनीकी संस्थान नाथूसरी चोपटा में आयोजित 17वीं एथलेटिक मीट के दूसरे दिन कई रोमांचक मुकाबले खेले गए। इन मुकाबलों में सराहनीय प्रदर्शन करने पर खुशीराम ने लड़कों की प्रतियोगिता में बेस्ट एथलीट का खिताब जीता। लड़कियों में साक्षी को बेस्ट असली के खिताब से नवाजा गया।
यह जानकारी देते हुए खेल इंचार्ज दिलबाग झोरड़ ने बताया कि एथलेटिक मीट के दूसरे दिन लड़कों की 5000 मीटर, 800 मीटर, 200 मीटर और 400 मी दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें खुशीराम ने 5000 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल किया 1500 मीटर दौड़ में भी प्रथम स्थान हासिल किया, 200 मीटर दौड़ और 800 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता में खुशीराम को बेस्ट एथलीट घोषित किया गया। दूसरे स्थान पर नितिन और तीसरे स्थान पर गोपाल कुमार रहा। उधर लड़कियों की प्रतियोगिता में साक्षी को बेस्ट एथलीट घोषित किया गया। एथलेटिक मीट में साक्षी प्रथम, खुशी ने दूसरा स्थान और पलक ने तीसरा स्थान हासिल किया।
प्रथम द्वितीय व, तृतीय स्थान पर रहने वाले लड़के तथा लड़कियों खिलाड़ियों को 7100, 5100 और 3100 रुपए देकर सम्मानित किया गया। संस्थान के प्राचार्य विवेक कुमार वोहरा ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिता में हार जीत कोई मायने नहीं रखती प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करना है सबसे बड़ी जीत होती है।
एथलेटिक मीट का आयोजन दिलबाग, डॉ संदीप कुमार, मंजू बाला और प्रमिला की देखरेख में किया गया। इस मौके पर एचओडी राजेंद्र शर्मा, अभिषेक सागर, अंजू गर्ग, विपिन आहूजा, आशीष शर्मा, ममता रानी वर्क सोप सुपरिंटेंडेंट कृष्ण कुमार सहित कई स्टाफ सदस्य और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।