गांव गुसाईआना निवासी कार्य निरीक्षक एवं बालाजी सेवा ट्रस्ट के प्रधान सुभाष बैनीवाल हुए सेवानिवृत्त, विभाग और सामाजिक संस्थाओं ने दी विदाई

 

नाथूसरी चौपटा के गांव गुसाईआना निवासी सुभाष बैनीवाल लोक निर्माण विभाग में 35 वर्ष तक अपनी निष्ठावान सेवाएं देकर कार्य निरीक्षक रिटायर्ड हो गये। सुप्रसिद्ध सामाजिक संस्था 'बालाजी सेवा ट्रस्ट' के प्रधान सुभाष बैनीवाल अपनी शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हो गए हैं। उनके सेवानिवृत्ति के अवसर पर विभाग और विभिन्न सामाजिक संगठन भव्य विदाई समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए।

समारोह में उपस्थित लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता संजय सभरवाल ने बेनीवाल के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा अपने दायित्वों को पूरी ईमानदारी और लगन के साथ निभाया। विभाग के विकास कार्यों में उनका योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा।
विभाग में बुनियादी ढांचे के विकास और विभिन्न निर्माण कार्यों की निगरानी में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। कार्य निरीक्षक के रूप में उन्होंने न केवल सरकारी परियोजनाओं को समय पर पूरा कराने में अहम भूमिका निभाई, बल्कि अपने जूनियर कर्मचारियों का हमेशा मार्गदर्शन भी किया।

शासकीय सेवा के साथ-साथ बेनीवाल सामाजिक कार्यों में भी सदैव अग्रणी रहे हैं। बालाजी सेवा ट्रस्ट के प्रधान के रूप में उन्होंने समाज के वंचित वर्गों की सहायता, धार्मिक आयोजनों और जनकल्याणकारी कार्यों में बढ़-चढक़र भाग लिया है।
इस विदाई समारोह में सहकर्मियों और ट्रस्ट के सदस्यों ने उन्हें शॉल, स्मृति चिह्न और फूलों के हार पहनाकर सम्मानित किया तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। श्री बेनीवाल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवाकाल के दौरान मिला सहयोग उनकी पूंजी है और सेवानिवृत्ति के बाद वे अपना पूरा समय समाज सेवा और ट्रस्ट के कार्यों को समर्पित करेंगे।

 इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के उपमंडल अधिकारी महेंद्र सिंह, नरेश कुमार, श्रवण बेनीवाल कनिष्ठ अभियंता अरुण कुमार, गांव के सरपंच रघुबीर सिंह, पूर्व प्राचार्य पालाराम कासनिया, राधा कृष्ण बेनीवाल, पवन बेनीवाल, जगतपाल कासनियां, समाजसेवी रघुवीर कड़वासरा, सहाबराम पत्रकार, सुरेश शर्मा, पूर्व सरपंच राम भगत शयोराण, अनिल कासनिया, बलदेव बेनीवाल, सुरेंद्र ढिल्लों, सोहन शयोराण, अरनियांवाली के सरपंच कृष्ण खोथ, कर्मचारी नेता श्यामलाल खोड, हनुमान सिंह, प्रमोद कुमार, सहित क्षेत्र के पंच सरपंच सहित अनेक सामाजिक संस्थाओं के गण मान्य जन इस अवसर पर  उपस्थित रहे।