सिरसा रोडवेज में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: GM कुलदीप जांगड़ा का तबादला, अजय कुमार बने नए जीएम

 

सिरसा, 3 जुलाई। हरियाणा सरकार के परिवहन विभाग ने राज्य परिवहन विभाग में जनरल मैनेजर (GM) स्तर पर तबादला आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार, सिरसा रोडवेज के जीएम कुलदीप जांगड़ा का तबादला कर उन्हें मुख्यालय, चंडीगढ़ में जनरल मैनेजर के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं मुख्यालय, चंडीगढ़ में कार्यरत जीएम अजय कुमार को सिरसा रोडवेज का नया जनरल मैनेजर (GM) बनाया गया है। 

आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि कुलदीप जांगड़ा को 3 जुलाई 2026 (अपराह्न) से तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त किया जाता है तथा उन्हें अपने नए पद पर तुरंत कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। यह आदेश हरियाणा सरकार के परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. राजा शेखर वुंद्रू, IAS द्वारा जारी किया गया है।