Sirsa News: मानसिक रूप से परेशान युवती ने निगला जहरीला पदार्थ, वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
सिरसा। शहर निवासी एक युवती ने अपनी मां के साथ रह रहे व्यक्ति से परेशान होकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। युवती के पिता ने इस मामले बाबत पुलिस को बताया, लेकिन पुलिस ने समय रहते सुनवाई नहीं की। इसके बाद परिवार मंच वेल्फेयर ट्रस्ट, सिरसा से पीड़िता के पिता ने संपर्क किया और मामले से अवगत करवाया। जिसके बाद ट्रस्ट के सचिव बंसीलाल गोदारा ने एसपी सिरसा को एक शिकायत पत्र देकर तुरंत कार्रवाई की मांग की। वहीं पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी विजेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मामले के अनुसार पीड़िता ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि उसके माता-पिता का आपस में मनमुटाव चल रहा है। वह अपने पिता के साथ रह रही है, जबकि उसकी माता गुरुरनानक नगर में विजेंद्र सिंह साइंस अध्यापक के साथ मकान में रह रही है। विजेन्द्र के उसकी माता के साथ नाजायज संबंध हैं, जिसके कारण मेरी मम्मी अपने साथ हमें नहीं रखना चाहती। मैं कहीं भी जाती हूं तो विजेन्द्र सिंह मेरा पिछा करता है और मेरे फोन पर मैसेज करता है। बार-बार अश्लील बातें करने से वह मानसिक रूप से भी परेशान थी। पीड़िता ने कहा कि वह अपनी मम्मी और पापा दोने के साथ रहना चाहती थी, लेकिन उनके व्यवहार के कारण वह आत्महत्या के लिए मजबूर हुई है।
परिवार मंच वेल्फेयर ट्रस्ट, सिरसा बना बच्ची की आवाज:
इस मामले में परिवार मंच वेल्फेयर ट्रस्ट, सिरसा बना बच्ची की आवाज बनकर उभरा है। ट्रस्ट के सचिव बंसीलाल गोदारा ने एसपी सिरसा को एक शिकायत पत्र देकर तुरंत कार्रवाई की मांग की है। गोदारा ने एसपी को बताया कि पीड़िता बच्ची के पिता ने उनसे फोन पर संपर्क कर घटना के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खैरपुर में सार्इंस अध्यापक नियुक्त विजेन्द्र कुमार से तंग आकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है और निजीअस्पताल में उपचाराधीन है।
सिरसा में यंग इंडिया म्यूजिकल ग्रुप का परिवार मिलन समारोह — गिटार और अंग्रेजी गीत से झूमा हॉल
पुलिस को पूरे मामले से अवगत करवाया गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित ने अपनी बेटी के मोबाईल नम्बर पर टीचर विजेंद्र के फोन से आई पूरी चैट दिखाई, जिससे मजबूर होकर उसकी बेटी ने ये कदम उठाया है। सचिव बंसीलाल गोदारा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिरसा से इस मामले की निष्पक्ष जांच महिला अधिकारी से करवाकर आरोपी विजेन्द्र कुमार का मोबाईल नम्बर व उसका निजी लेपटोप तुरंत जब्त करने की मांग की।क्योंकि उसके लेप-टॉप व मोबाईल में बहुत सी आपत्ति जनक सामग्री व चैट मिलने का अन्देशा हैं। गोदारा ने एसपी से त्वरित कार्रवाई की मांग की ताकि कोई अन्य बच्चा ऐसा कदम ना उठाए।