समाजसेवी संदीप बैनीवाल जाखोदिया ने 1500 पौधे बांटकर मनाया जन्मदिन, क्षेत्र में बना चर्चा का विषय
नाथुसरी-चोपटा। चोपटा क्षेत्र के समाजसेवी संदीप बैनीवाल जाखोदिया ने अपने जन्मदिन के अवसर पर 1500 पौधे बांटकर खास तरीके से मनाया। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने वाला यह जन्मदिन उत्सव आसपास के क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
त्र के गणमान्य लोगों ने भाग लेकर त्रिवेणी रोपित की व केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया। कागदाना की अनाजमंडी में आयोजित कुम्हारिया निवासी समाजसेवी संदीप बैनीवाल के जन्मदिन को खासतौर पर मनाने के लिए कांग्रेसी नेता सुमित बैनीवाल, पूर्व चैयरमेन रणबीर बैनीवाल, सरपंच संदीप बैनीवाल, रघुवीर कड़वासरा, विजय बैनीवाल, राजेंद्र, मांगेराम, सरपंच सुरेश पूनियां, हरदत पूनियां, राधाकृष्ण नंबरदार, पालाराम मास्टर, किसान नेता दिवान सहारण, नरेश औलख, विजय घोटड़, राजरूप यादव, रूपेश बैनीवाल सहित भारी तादाद में लोगों ने शिरकत कर जन्मदिन अवसर पर पौधे वितरित किये।
इस दौरान कागदाना अनाजमंडी प्रांगण में त्रिवेणी रोपित की गई तथा कागदाना, कुम्हारिया, खेड़ी, गिगोरानी, रामपुरा बगड़िया, चाहरवाला, शाहपुरिया सहित कई गांवों के लोगों को विभिन्न किस्म के छायादार व फलदार लगभग 1500 पौधे वितरित किये। इस दौरान ग्रामीणों ने पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।
संदीप जाखोदिया ने कहा कि आजकल लोग अपने जन्मदिन पर लाखों रुपये फिजुल में खर्च करते हैं लेकिन उन्होंने अपने जन्मदिन को खास बनाने व पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए यह कदम उठाया। और हर वर्ष पौधे वितरित कर मनाने का संकल्प लिया। कांग्रेस नेता सुमित बैनीवाल ने कहा कि संदीप की यह मुहिम सराहनीय है। जन्मदिन, सालगिरह इत्यादि यादगार पलों पर पौधारोपण व समाजहित कार्य करने चाहिए। इस मौके पर बसंत कुमार, रविंद्र बैनीवाल, अमन, महेंद्र, विक्रम, भगतसिंह इत्यादि मौजूद रहे।