4 बच्चों की मां ने प्रेमी के साथ मिलकर कर पति को मार डाला, पत्नी सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर
अवैध संबंधों की जानकारी मिलने पर हुए विवाद में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश।
जालोर में मजदूरी करने वाले पति तेजाराम को बाड़मेर बुलाकर शराब पिलाई और सुनसान क्षेत्र में टांके में फेंका।
घटनास्थल पर मिले बंद मोबाइल को पुलिस ने चार्ज कर चालू किया, जिससे कॉल्स के जरिए हुई मृतक की पहचान।
चार बच्चों की मां और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पत्नी जेल में, हत्या का आरोपी प्रेमी 2 दिन की पुलिस रिमांड पर।
चार बच्चों की मां और सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर्स ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति शराब पिलाकर टांके में डाल कर मर्डर कर दिया। पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। पत्नी को जेल भेज दिया। वहीं प्रेमी को पुलिस रिमांड पर लिया है।
डीएसपी रमेश कुमार शर्मा ने बताया- 4 जून को प्रार्थी महेशाराम ने रिपोर्ट पेश की। उसका भाई तेजाराम की बॉडी मालपुरा फांटा से आगे सूनसान खेत में मिली है। हमें संदेह है कि उसकी पत्नी नेतल और प्रेमी गुमानसिंह ने मर्डर किया है। एसपी चूनाराम जाट की ओर से इस घटना को गंभीरता से लेते हुए इसका खुलासा करने के निर्देश दिए।
सदर थाने के सीई करतारसिंह और कांस्टेबल शंकरसिंह की टीम ने तनकीकी मदद से सबूत जुटाए गए। बाद में महेशाराम ने तीन रोज पहले मर्डर का मामला दर्ज करवाया गया। जिसकी जांच मेरे ओर से की गई। जांच में आया कि पत्नी नेतल और प्रेमी गुमानसिंह पुत्र का नाम सामने आया। दोनों को गिरफ्तार किया गया। दोनों से गहनता से पूछताछ की गई है।
हरियाणा की अन्य खबरें
मुआवजा दिलवाने के नाम पर किसान से 10 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार
कोर्ट में पेश किया गया। गुमानसिंह को 2 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया। वहीं पत्नी नेतल को जेल भेज दिया गया।पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी और गुमानसिंह पुत्र के बीच लंबे समय से अवैध संबंध से थे। इसकी जानकारी मृतक को लगने पर आए दिन दोनों के बीच इस बात को लेकर झगड़ा होता था। तब पत्नी और उसके प्रेमी ने प्लानिंग कर पति तेजाराम को जालोर चितलवाना में मजदूरी करता था। 3 जून को प्लानिंग से उसे बाड़मेर बुलाया।

थ्री व्हीलर टैक्सी में लेकर सूनसान टांके में डाला
तब प्रेमी गुमानसिंह ने मृतक तेजाराम से संपर्क कर उसको बुलाया। और साथ में शराब की पार्टी की। इसके बाद टैक्सी में डालकर सुनसान इलाके के टांके में डालकर मार दिया। मृतक का बैग व मोबाइल उसी टांके पर था। खेत मालिक ने टांके पर पहुंचा तो शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मोबाइल स्विच ऑफ था। जब उसको चार्ज कर देखा तो उस पर फोन आए हुए थे। इसके बाद खुलासा हुआ है।
पत्नी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स
आरोपी पत्नी सोशल मीडिया इस्टाग्राम पर सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर है। इस्टाग्राम पर 42 हजार फ्लोवर्स है। आरोपी पत्नी के चार बच्चे है।
