Breaking: भीषण सड़क हादसे में 3 भाइयों और 3 महिलाओं सहित 7 की मौत
चंबा-मसरूंड मार्ग पर देर रात बेकाबू होकर गहरी खाई में गिरी बोलेरो गाड़ी।
हादसे में 4 पुरुष और 3 महिलाओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत।
जान गंवाने वाले सातों लोग कुठेड़ गांव के निवासी, इनमें तीन सगे भाई भी शामिल।
स्थानीय लोगों की मदद से रात में निकाले गए शव, चंबा मेडिकल कॉलेज में होगा पोस्टमार्टम।
शिमला -- हिमाचल प्रदेश के चंबा-मसरूंड मार्ग पर बीती देर रात करीब 2 बजे हुए एक भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब एक बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में चार पुरुष और तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में तीन सगे भाई बताए जा रहे हैं
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सभी मृतक गांव कुठेड़ के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से राहत एवं बचाव अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद सभी शवों को खाई से बाहर निकाला गया।
इसके बाद सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज चंबा भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
