https://www.choptaplus.in/

नाथूसरी कलां सहकारी समिति चुनाव में 14 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला, 7 उम्मीदवार विजयी घोषित

 
नाथूसरी कलां सहकारी समिति चुनाव में रजनीश कासनिया की जीत

नाथूसरी कलां। नाथूसरी कलां बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि सहकारी समिति लिमिटेड की प्रबंधक कमेटी के चुनाव के तहत बूथ नंबर 01 पर 18 नवंबर 2026 को मतदान हुआ। मतदान के बाद जारी परिणामों में 14 प्रत्याशियों के मतों की गणना की गई, जिनमें 7 प्रत्याशियों को विजयी घोषित किया गया, जबकि 7 प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा।

मतदान परिणाम के अनुसार जय प्रकाश ने 171 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। वहीं जयप्रकाश ने 224 वोट, दीवान सिंह ने 218 वोट और निक्की ने 198 वोट प्राप्त कर विजय हासिल की। इसके अलावा रजनीश 391 वोट लेकर विजयी रहे, रामस्वरूप को 106 वोट मिले और वे भी विजयी घोषित हुए। वीरेंद्र ने 143 वोट तथा सतवीर ने 66 वोट हासिल किए।

नाथूसरी कलां सहकारी समिति चुनाव

दूसरी ओर, पूनम चंद को 3 वोट, मंगेराम को 30 वोट, मोनिका रानी को 54 वोट, राकेश को 66 वोट, राम निवास को 90 वोट और लाल चंद को 72 वोट मिले। इन प्रत्याशियों को परिणाम में पराजित घोषित किया गया।

प्रत्याशियों को मिले वोटों का विवरण

प्रत्याशी  कुल वोट परिणाम
जय प्रकाश    171 विजयी
जयप्रकाश      224 विजयी
दीवान सिंह  218  विजयी
निक्की    198 विजयी
पूनम चंद         3 पराजित
मांगेराम 30 पराजित
मोनिका रानी     54 पराजित
रजनीश    391 विजयी
राकेश       66 पराजित
राम निवास      90 पराजित
रामस्वरूप      106 विजयी
लाल चंद     72 पराजित
वीरेंद्र      143 विजयी
सतवीर      66 पराजित

नाथूसरी कलां सहकारी समिति चुनाव

मतदान के आंकड़ों के अनुसार बूथ पर कुल 1836 वोट पड़े, जिनमें 1832 वैध वोट तथा 4 वोट रद्द रहे। तीन बूथों के मतों का कुल विवरण क्रमशः 612, 482 और 742 वोट रहा।

सहकारी समिति की प्रबंधक कमेटी के चुनाव को लेकर ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला। परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में खुशी का माहौल रहा।

Rajasthan