https://www.choptaplus.in/

दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवा दंपती की मौत, 1 साल पहले हुई थी शादी

 
उदयपुर में दर्दनाक हादसा: ट्रक में पीछे से घुसी कार, नवविवाहित दंपती की मौके पर मौत

 

राजस्थान के उदयपुर में पिंडवाड़ा हाईवे पर रविवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवा दंपती की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।

आपके लिए अन्य खबरें

पंखे के एक ही हुक में फंदा डालकर पति पत्नी ने की जीवन लीला समाप्त

हिसार से खाटू श्याम और तिरुपति के लिए चलने वाली स्पेशल ट्रेनें हुईं नियमित, जानें नया शेड्यूल

दोनों की करीब एक साल पहले ही शादी हुई थी और अपने गांव जा रहे थे। पुलिस के अनुसार हादसा गोगुंदा थाना क्षेत्र में जसवंतगढ़ के पास झेलानी गांव के पास हुआ। कार गोगुंदा से पिंडवाड़ा की ओर जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और दोनों शव वाहन के अंदर बुरी तरह फंस गए। हादसे की सूचना मिलते ही गोगुंदा थाना पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से काफी देर तक रेस्क्यू अभियान चलाया गया। कार को काटकर दोनों शव बाहर निकाले गए और गोगुंदा के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया

Rajasthan