स्वास्थ्य के लिए आवश्यक खनिज लवण कौन-कौन से हैं? उनके लाभ भी बताइए।
Chopta plus: हमारे शरीर के लिए आवश्यक खनिज लवण कैल्शियम, फास्फोरस, सोडियम, लोहे, मैग्नीशियम, पोटाशियम ,आयोडिन क्लोरीन और गंधक आदि हैं। हमारे शरीर को इन तत्वों की बहुत आवश्यकता होती है। हमारे भोजन में खनिज लवणों का होना नितान्त जरूरी है। इनका वर्णन इस प्रकार है।
1. कैल्शियम और फास्फोरस: कैल्शियम और फास्फोरस जैसे खनिज लवण दूध, दही, पनीर, अंडे, मछली,हरी सब्जियों, ताजा फलों, दलिया, दालों, बादामों में मिलते हैं। इनसे दांतों और हड्डियों का निर्माण होता विकास होता है। दिल और दिमाग के लिए उपयोगी है।
2. लौहा: लोहा, हरी सब्जियां, फलों, अनाजों, अंडों और मांस में अधिक होता है। यह रक्त में लाल रक्त कणिकाएं बनाने का कार्य करता है।
3. सोडियम: सोडियम गाजर, शलगम, आलू-बुखारा, मूली, नारियल, अंजीर, भिंडी आदि में मिलता है। यह गुदों के रोगों को रोकता है।
4. पोटाशियम: यह नाशपाती, आलू-बुखारा, नारियल, नींबू, अंजीर, बंदगोभी, करेला, मूली, शलगम आदि में मिलता है। यह यकृत और हृदय को शक्ति देता है तथा कब्ज को दूर करता है।
5. आयोडीन : यह मछली, लवण, प्याज, टमाटर, लहसुन, गाजर, पालक और दूध आदि से प्राप्त होता हैं । इससे शरीर का भार और शक्ति बढ़ती है।
6. क्लोरीन: यह पालक, प्याज, मूली, गाजर, बंदगोभी और टमाटर में बहुत होता है। यह शरीर के गंदे पदार्थों को बाहर निकालती है तथा शरीर की सफाई करती है।
