https://www.choptaplus.in/

16अक्टूबर 2026राशिफल: मां कात्यायनी की कृपा से इन राशियों को मिल सकती है खुशखबरी, जानें मेष से मीन तक का हाल

 
16 अक्टूबर 2026 राशिफल : मां कात्यायनी की कृपा से इन राशियों को मिल सकती है खुशखबरी, जानें मेष से मीन तक का हाल

 

 

मेष राशि: मेष राशि वालों का आज काम में मन नहीं लगेगा। बड़े अधिकारी की बात मानने से फायदा होगा। अदालत के मामले में अच्छी खबर मिल सकती है।

वृषभ राशि: वृष राशि वालों आपका सुबह का समय थोड़ा भारी रह सकता है। किसी की बातों में न आएं और खुद पर भरोसा रखें और अपना काम करते रहें।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों अगर आपका कहीं पैसा फंसा है, तो वापस मिलने की उम्मीद है। बोलते समय ध्यान रखें, क्योंकि आपके शब्दों से ही सामने वाले के व्यवहार की उम्मीद हो सकती है ,  ताकि किसी से अनबन न हो।

कर्क राशि: कोई भी कदम उठाने से पहले अच्छी तरह सोच लें। बच्चों की ओर ध्यान दें। काम में आपकी मेहनत रंग ला सकती है।

सिंह राशि: दुकान या कारोबार के पुराने काम फिर चल सकते हैं। फिजूलखर्ची से बचें।

कन्या राशि: नया काम शुरू करने से पहले घर के किसी बड़े से बात कर लें। कमाई बढ़ाने का मौका मिल सकता है।

तुला राशि: मकान या जमीन लेने की सोच रहे हैं, तो बात आगे बढ़ सकती है। सौदा तय होने की उम्मीद है।

वृश्चिक राशि: पुरानी दिक्कतों से छुटकारा मिल सकता है। काम के कारण सफर करना पड़ सकता है।

धनु राशि: आज आपका हौसला बढ़ा रहेगा। नौकरी या कारोबार में आगे जाने का मौका मिल सकता है।

मकर राशि: घर के खर्चों पर नजर रखें। पुराने काम निपटाने की कोशिश करें।

कुंभ राशि: कोई नया काम हाथ में लेने से पहले उसकी पूरी जानकारी लें। दफ्तर में अपने काम को समय दें।

मीन राशि: अपनी दिनचर्या ठीक रखें और मेहनत करते रहें। पैसे या कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में राहत की उम्मीद है।

  

Rajasthan