https://www.choptaplus.in/

sirsa news चौधरी देवीलाल राजकीय बहुतकनीकी संस्थान नाथुसरी चौपटा में 17वीं वार्षिक एथलेटिक मीट शुरू

पहले दिन खिलाड़ी खुशी राम  और महिला खिलाड़ी ख़ुशी ने किया शानदार प्रदर्शन 
 
chaudhary devilal politic

sirsa news नाथूसरी चौपटा। चौधरी देवीलाल गवर्नमेंट पोलिटेक्निल नाथूसरी-चोपटा में मंगलवार को 17वें वार्षिक एथलेटिक मीट का शुभारंभ बड़े उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान के प्राचार्य विवेक वोहरा द्वारा किया गया। इस अवसर पर संस्थान के खेल प्रभारी दिलबाग, मंजू, जगदीप  व संस्थान के सभी विभागाध्यक्ष, प्राध्यापकों सहित छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे।

v

कार्यक्रम की शुरूआत में कॉर्डिनेटर राजिंदर शर्मा द्वारा प्राचार्य विवेक वोहरा का स्वागत किया गया। बहुतकनीकी को हरियाणा में रैंक वन प्राप्त करने की सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। इसके बाद प्राचार्य ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।

उन्होंने विद्यार्थियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर संस्थान के विद्यार्थियों में खेल प्रतियोगिताओं को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। विभिन्न एथलेटिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है, जिनमें छात्र-छात्राएं बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में खेल प्रभारी दिलबाग, मंजू,राजकुमार दास  और जगदीप की महत्वपूर्ण भूमिका रही। संस्थान में समय-समय पर खेल एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों का आयोजन किया जाता है ताकि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा मिल सके। मंच का संचालन अभिनीत व प्रीति ने बेखूबी निभाया व प्रतिभागियों को प्रेरित किया।


ये रहे प्रतियोगिता के परिणाम
यह जानकारी देते हुए कम्प्यूटर इंजिनियरिंग के छात्र बसंत यादव ने बताया कि  बॉयज दौड़ 800 मीटर मुकाबले में खुशी राम प्रथम, द्वितीय सतीश व सिद्धार्थ तृतीय स्थान पर रहे। तीनों खिलाड़ी इलेक्ट्रिकल इंजिनियरिंग के विद्यार्थी हैं।

400 मीटर गर्ल्स दौड़ प्रतियोगिता में साक्षी(इलेक्ट्रिकल इंजिनियरिंग) प्रथम, तनु(कम्प्यूटर इंजिनियरिंग) द्वितीय व खुशी(मैैकेनिकल इंजिनियरिंग) तीसरा स्थान हासिल किया। डिस्कस थ्रो गर्ल्स में प्रथम साक्षी, द्वितीय खुशबू व स्वाति तीसरे स्थान पर रही। ये तीनों महिला खिलाड़ी इलेक्ट्रिकल इंजिनियरिंग विभाग की प्रशिक्षु हंै।

Rajasthan