https://www.choptaplus.in/

अभय चौटाला का ऐलनाबाद में 4 दिवसीय जनसंपर्क अभियान, शनिवार से होगा शुरू

 
ऐलनाबाद में शनिवार से 4 दिन का जनसंपर्क अभियान शुरू करेंगे अभय चौटाला

ऐलनाबाद/चोपटा--  इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला कल शनिवार को ऐलनाबाद हलके में अपना चार दिवसीय दौरा आरंभ करेंगे। इस सिलसिले में इनेलो जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा ने बताया कि इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला अपना जनसंपर्क अभियान कल शनिवार को गांव अरनियांवाली से आरंभ करेंगे।

उसके बाद वे गांव रंधावा, रुपाणा दड़बा, माखोसरानी, रूपाणा गंजा, रूपाणा बिश्राईयां, शक्करमंदौरी, शाहपुरिया, तरकांवाली, कागदाना, रामपुरा बगडिय़ा, चाहरवाला, जोगीवाला, कुम्हारिया, जसानिया, गिगोरानी, नाथूसरी कलां व दड़बा कलां में जाकर ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्याएं जानेंगे और उनका समाधान करेंगे।

इनेलो जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा ने कहा कि इस जनसंपर्क अभियान के दौरान इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ग्रामीणों को मेवात में चौधरी देवीलाल जयंती पर 27 सितंबर को होने वाली रैली के लिए आमंत्रण देंगे। उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ष 25 सितंबर को मनाए जाने वाली चौधरी देवीलाल जयंती पर मुस्लिम समाज के किसी धार्मिक कार्यक्रम के चलते ही तिथि परिवर्तन किया गया है और चौधरी देवीलाल जयंती पर सम्मान समारोह 27 सितंबर को मेवात में आयोजित किया जाएगा।

Rajasthan