https://www.choptaplus.in/

हरियाणा-राजस्थान की आवाज बना 'चोपटा प्लस CP News', डिजिटल संस्करण का शुभारंभ

 
chopta plus epaper opening

हरियाणा के सिरसा, चोपटा, ऐलनाबाद, भट्टू, फतेहाबाद तथा राजस्थान के भादरा, नोहर, हनुमानगढ़, तारानगर और राजगढ़ क्षेत्र की खबरों को एक सशक्त डिजिटल मंच प्रदान करने के उद्देश्य से चोपटा प्लस (CP News) के डिजिटल संस्करण का विधिवत शुभारंभ किया गया।

chopta plus epaper opening

डिजिटल संस्करण का शुभारंभ समाजसेवी संदीप बैनीवाल जाखोदिया (कुम्हारिया) ने वेबसाइट पर क्लिक कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल युग में स्थानीय और निष्पक्ष पत्रकारिता की भूमिका पहले से अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। चोपटा प्लस CP News क्षेत्र की समस्याओं, जनहित के मुद्दों और विकास कार्यों को प्रमुखता से उठाकर समाज की आवाज बनने का कार्य करेगा।

chopta plus epaper opening

चोपटा प्लस न्यूज ग्रुप के संचालक नरेश बैनीवाल ने मुख्य अतिथि सहित सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि चोपटा प्लस CP News का उद्देश्य हरियाणा और राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों की ताजा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों को तेजी से आमजन तक पहुंचाना है। साथ ही शिक्षा, कृषि, व्यापार, खेल, सामाजिक सरोकार, सरकारी योजनाओं और जनसमस्याओं से जुड़े विषयों को प्राथमिकता दी जाएगी।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार महेन्द्र मेहरा, विक्रम इंदोरा, भगत सिंह, संदीप कुमार, विकास कुमार सहित अनेक पत्रकार, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Rajasthan