https://www.choptaplus.in/

डबवाली ट्रैफिक पुलिस फुल एक्शन मोड में, ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 500 से अधिक वाहनों के ताबड़तोड़ चालान

 
Dabwali Traffic Police personnel checking vehicles and removing bullet motorcycle silencers during a road safety drive.

सिरसा/डबवाली: शहर में यातायात को सुचारू रूप से चलाने व सड़क हादसों को रोकने के लिए  ट्रैफिक पुलिस फुल एक्शन मोड में आ गई है। बीते एक सप्ताह में यातायात नियमों को तोड़ने वाले वाहन चालकों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई है। पुलिस ने ओवरस्पीड, ड्रंकन ड्राइव और बुलेट से पटाखे बजाने वाले मनचलों पर सख्ती दिखाते हुए भारी संख्या में चालान काटे हैं।

पुलिस विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रैफिक नियमों की अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगी। पिछले सात दिनों के भीतर सबसे ज्यादा कार्रवाई हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (HSRP) न होने पर की गई है, जिसमें 170 वाहनों को रडार पर लिया गया। वहीं, तेज रफ्तार का कहर बरपाने वाले 115 और गलत दिशा में वाहन दौड़ाने वाले 44 चालकों के खिलाफ भी सख्त कदम उठाए गए हैं।

Dabwali Traffic Police personnel checking vehicles and removing bullet motorcycle silencers during a road safety drive.

भारतमाला रोड और राष्ट्रीय राजमार्गों पर बेतरतीब ढंग से भारी वाहन खड़े करके यातायात बाधित करने वालों पर भी पुलिस ने एक्शन लिया है। ऐसे 152 वाहनों को चिन्हित कर कड़ी कार्यवाही की गई है। इसके अलावा, बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे बजाकर सड़कों पर दहशत फैलाने वाले 5 चालकों को काबू किया गया और मौके पर ही उनके साइलेंसर उतरवाए गए। शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 11 और ट्रिपल राइडिंग करने वाले 40 लोगों का भी चालान किया गया।

Dabwali Traffic Police Checking And Challan Drive

चेकिंग अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट के 20, गलत साइड में चलने वाले 23 और अनधिकृत लाइट का इस्तेमाल करने वाले 34 वाहनों पर शिकंजा कसा गया। ब्लैक फिल्म और प्रेशर हॉर्न के इस्तेमाल पर भी पुलिस की पैनी नजर रही। सख्ती के साथ-साथ पुलिस टीमें शिक्षण संस्थानों में जाकर युवाओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक भी कर रही हैं ताकि भविष्य में दुर्घटनाओं को कम किया जा सके।

ऐलनाबाद में ट्रैफिक जाम से लोगों का बुरा हाल, नगर पालिका के सारे दावे फेल, लोगों में भारी रोष

इस पूरी कार्रवाई पर डबवाली के यातायात प्रभारी इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह ने कहा कि चालकों की छोटी सी लापरवाही उनकी और दूसरों की जान पर भारी पड़ सकती है। यातायात पुलिस का मुख्य मकसद केवल चालान काटना नहीं है, बल्कि आम जनता की जिंदगी सुरक्षित करना और सड़क हादसों में होने वाले जान-माल के नुकसान को हर हाल में रोकना है।

Rajasthan