https://www.choptaplus.in/

नाथूसरी चोपटा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, “भाई पेस्टीसाइड एंड बीज भंडार” में लाखों का नुकसान

 बीज भंडार में आग sirsa news choptaplus news 
 
नाथूसरी चोपटा के नोहर रोड स्थित पेस्टीसाइड दुकान में आग लगने के बाद जला हुआ सामान

चोपटा (Sirsa): नाथूसरी चोपटा के नोहर रोड पर स्थित “भाई पेस्टीसाइड एंड बीज भंडार” में शुक्रवार रात अचानक आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण short circuit माना जा रहा है।

 

दुकान संचालक गणदेव देहडू (निवासी – गाँव जोडकियां) ने बताया कि वह शुक्रवार शाम को अपनी दुकान को ठीक से बंद करके घर चले गए थे। लेकिन शनिवार सुबह जब वह दुकान पर पहुंचे तो अंदर का नजारा देखकर हैरान रह गए। दुकान के अंदर काउंटर, बिजली की फिटिंग, कीटनाशक दवाइयां और अन्य सामान पूरी तरह जल चुका था। उन्होंने बताया कि दुकान में लगभग 20 लाख रुपये का सामान रखा हुआ था, जिसमें कुछ सामान  आग की भेंट चढ़ गया।

 choptaplus

 

शॉर्ट सर्किट बना आग का कारण
गणदेव देहडू के अनुसार, आग लगने का मुख्य कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट हो सकता है। उन्होंने इस घटना के लिए बिजली विभाग की लापरवाही पर भी सवाल उठाए हैं।

 

 

choptanews

 

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं
स्थानीय लोगों का कहना है कि चोपटा क्षेत्र में पहले भी दुकानों में आग लगने की घटनाएं होती रही हैं, जिससे व्यापारियों में डर का माहौल बना हुआ है।

 

 

 प्रशासन से मुआवजे की मांग
दुकान संचालक ने कहा कि यह दुकान ही उनकी रोजी-रोटी का मुख्य साधन थी। उन्होंने प्रशासन से मुआवजा और बीमा क्लेम जल्द दिलाने की मांग की है, ताकि वे अपना व्यापार फिर से शुरू कर सकें।

Rajasthan