गांव दड़बा कलां के समीप हिसार घग्घर सेमनाल में रिसाव, खेतों में जलभराव
नाथूसरी चौपटा, क्षेत्र के गांव दड़बा कलां के समीप हिसार घग्घर ड्रेन में रविवार को रिसाव हो गया। इससे खेतों में पानी का भराव होना शुरू हो गया। इसकी सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने सिचाई विभाग के अधिकारियों को इस संदर्भ में अवगत करवाया है। ड्रेन में पानी का जलस्तर बढऩे से ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है।
सेमनाल में हो रही है सफाई
इस समय सेमनाल में सफाई का कार्य चल रहा है। सेमनाला में गांव रूपाना के पास बंधा लगाकर सफाई की जा रही है। सेमनाला यानि हिसार घग्घर ड्रेन में पानी का स्तर पीछे से बढ़ गया। इससे ही गांव दड़बा कलां के पास रिसाव हो गया है। सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता संदीप माथुर ने बताया कि सेमनाला मेें सफाई का कार्य चल रहा है। इसी को लेकर गांव रूपाना के समीप बंध बांधा गया है। ताकि सफाई अच्छे से हो सके। ड्रेन में आए रिसाव को जल्द ही ठीक कर दिया जाएगा।

गौरतलब है कि यहां से पिछले साल भी ड्रेन के टूटने गई थी। इससे एक माह तक सिरसा भादरा मार्ग नहीं खुला था। ड्रेन के टूटने से गांव दड़बा कलां के समीप एक किलोमीटर की दूरी में जलभराव हो गया था। इससे वाहन चालकों को दड़बा कलां से रूपाना, लुदेसर होकर चौपटा व दड़बा कलां से माखोसरानी से होकर गुजरना पड़ रहा
