https://www.choptaplus.in/

सिरसा: HVPNL ने सामाजिक पहल के तहत दिशा संस्था को भेंट की मिनी बस, दिव्यांग बच्चों का सफर होगा आसान

 
HVPNL officials donating a mini bus to the members of Disha Sanstha for disabled children in Sirsa

सिरसा: हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (HVPNL) ने बुधवार को सिरसा की दिशा संस्था को एक नई मिनी बस भेंट की ताकि संस्था में पढ़ने वाले दिव्यांग और जरूरतमंद बच्चों को सुरक्षित तरीके से घर लाया और वापस घर पर छोड़ा जा सके। कंपनी ने यह मदद अपनी सामाजिक जिम्मेदारी (CSR) योजना के तहत की है।

इस बस के मिलने से बच्चों को अब आने-जाने में परेशानी नहीं होगी और उनकी पढ़ाई लगातार चलती रहेगी। बस सौंपने के लिए एचवीपीएनएल के कार्यकारी अभियंता चितवन खुद संस्था के परिसर में पहुंचे थे। वहां दिशा संस्था की सदस्य नीलम ने उनका जोरदार स्वागत किया।

सिरसा: गांव रोहण में PWD की जमीन पर अवैध कब्जा, ग्रामीण को मिली धमकी, CM के नाम DC को सौंपा ज्ञापन

इस खास मौके पर संस्था के सचिव सुरेंद्र भाटिया, प्राचार्य नीरज और काउंसलर कंचन मेहता मुख्य रूप से मौजूद रहे। सचिव सुरेंद्र भाटिया और अन्य सदस्यों ने इस बड़ी मदद के लिए एचवीपीएनएल का धन्यवाद किया। वक्ताओं ने कहा कि इस तरह की पहल से समाज के कमजोर और जरूरतमंद बच्चों को बिना किसी रुकावट के आगे बढ़ने का मौका मिलता है।

Rajasthan