कागदाना बिजलीघर: लोड और वोल्टेज समस्या के चलते ट्यूबवेल लाइनें 3 ग्रुप में विभाजित, नया शेड्यूल जारी
Updated: Jun 28, 2026, 21:20 IST
चोपटा/सिरसा, 28 जून। 33 केवी कागदाना बिजलीघर से संचालित ट्यूबवेल बिजली लाइनों पर लोड और वोल्टेज की समस्या को देखते हुए बिजली विभाग ने नया शेड्यूल जारी किया है। यह व्यवस्था 29 जून 2026 से 1 जुलाई 2026 तक लागू रहेगी।
बिजली विभाग के अनुसार अब ट्यूबवेल लाइनें तीन ग्रुपों में संचालित की जाएंगी।

नया बिजली शेड्यूल:
ग्रुप-A (खेड़ी)
समय: रात 12:00 बजे से सुबह 8:00 बजे तक
आज डबल सप्लाई दी जाएगी।
ग्रुप-B (चाहरवाला)
समय: सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक
ग्रुप-C (जसानिया)
समय: शाम 4:00 बजे से रात 12:00 बजे तक
यह नया टाइम टेबल आज रात से प्रभावी होगा। बिजली विभाग ने किसानों से निर्धारित समय के अनुसार ही अपने ट्यूबवेल संचालित करने की अपील की है।
