कुम्हारिया के राजकीय हाई स्कूल पर ग्रामीणों ने जड़ा ताला, बच्चे बस्ते लेकर बैठे बाहर, जानिए कारण
नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव कुम्हारिया के राजकीय हाई स्कूल में ग्रामीणों ने वीरवार को ताला लगा दिया। इसके बाद नारेबाजी कर रोष जताया। ग्रामीणों का आरोप है कि दो स्टाफ सदस्य नशा करते हैं, इनको स्कूल में वापस भेज दिया है। जबकि पहले इनको डेपूटेशन पर नाथूसरी चौपटा में बीईओ कार्यालय के अंदर भेजा हुआ था। ग्रामीणों ने 4 घंटे बाद खंड शिक्षा अधिकारी सतबीर ढिढारिया के ठोस आश्वासन के बाद ताला खोला और पढाई शुरू कर दी।
गांव के सरपंच रूपेश बैनिवाल, मदनलाल, पंच सुरेंद्र, प्रवीण धतरवाल, रवि सुंडा, छोटूराम, रामकुमार, दीपक, बिल्लू, धमनलाल ने बताया कि गांव में पांच साल पहले महापंचायत हुई। जिसमें नशा करने वाले कंप्यूटर अध्यापक व लैब सहायक को शिक्षा विभाग ने डेपूटेशन पर भेज दिया था। इन दोनों को आज स्कूल में वापस भेज दिया गया है। जिससे ग्रामीण व बच्चे आक्रोशित हो गए और ग्रामीणों ने स्कूल में आकर आपत्ति जताई कि इन दोनों कर्मचारियों को स्कूल में ना लगाया जाए। इसके बाद स्कूली बच्चों ने अपने बस्ते उठा कर स्कूल से बाहर आ गए और ग्रामीणों ने स्कूल के मुख्य गैट पर ताला लगा दिया और नारेबाजी शूरू कर दी।

ग्रामीणों का आरोप है की दोनों कर्मचारी नशे के आदि है और नशे की लत के कारण इन्हे पहले स्कूल से निकाला गया था और अब फिर आकर स्कूल का माहोल खराब हो सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल में इन दोनों कर्मचारियों की जगह दूसरी कर्मचारियों की नियुक्ती की जाए व सूचना मिलने पर खंड शिक्षा अधिकारी सतबीर ढिढारिया गांव में पहुंचे और ग्रामीणों व बच्चों से बात की और ग्रामीणों ने अपनी मांग दोहराई इस दौरान ग्रामीणों ने दोनों कर्मचारियों को स्कूल से बाहर निकालने के लिए मांग पत्र सोंपा।

खंड शिक्षा अधिकारी सतबीर ढिढारिया ने कहा कि फिलहाल दोनों कर्मचारियों को डेपूटेशन आधार पर भेजा जा सकता है। इस पर ग्रामीणों ने आपति जताई। खंड शिक्षा अधिकारी ने ठोस आश्वाशन दिया की उच्च अधिकारियों से बात कर समस्या का स्थाई समाधान किया जाएगा। इस पर आक्रोशित ग्रामीण शांत हुए और करीब 4 घंटे बाद स्कूल का ताला खोला गया।
राजकीय उच्च विद्यालय कुम्हारिया में ग्रामीणों व बच्चो की सूचना मिली और सूचना मिलने पर मौके पर जाकर ग्रामीणों से बातचीत की। ग्रामीणों की मांग भी उचित है। कुम्हारिया स्कूल बच्चे व स्टाफ काफी मेहनती है। इस बार एक बच्चे का चयन सुपर 100 में भी हुआ है। बच्चों के भविष्य और ग्रामीणों की मांग को देखते हुए समस्या का स्थाई समाधान करने के लिए उच्च अधिकारियों से बात की जाएगी।---------- खंड शिक्षा अधिकारी सतबीर ढिढारिया

