https://www.choptaplus.in/

सिरसा: मोक्ष धाम अरनियांवाली में सरपंच व युवाओं ने लगाए 250 से अधिक पौधे, उठाया साफ-सफाई का बीड़ा

 
Moksh Dham Aranianwali plantation drive

चोपटा। मोक्ष धाम अरनियांवाली को हरा-भरा एवं स्वच्छ बनाने की दिशा में ग्राम पंचायत और युवा साथियों ने सराहनीय पहल की है। मोक्ष धाम परिसर में सरपंच कृष्ण खोथ एवं युवाओं द्वारा करीब 250 से 300 पौधे लगाए गए। इसके साथ ही मोक्ष धाम को साफ-सुथरा रखने तथा पौधों की नियमित देखभाल करने का भी संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर सरपंच कृष्ण खोथ ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है। लगाए गए पौधों की देखभाल करना और मोक्ष धाम परिसर को स्वच्छ रखना भी हमारी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने ग्रामीणों से भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की।

चौपटा क्षेत्र के गांव नाहरांवाली में 30 एकड़ नरमा की फसल खराब, किसानों ने की पुलिस व कृषि विभाग से जांच की मांग

नाथूसरी चौपटा साइंस सेमिनार: ढूकड़ा की दिव्या प्रथम, गुड़िया खेड़ा के पंकज को दूसरा स्थान

इस अभियान में संजय डूडी, श्यामलाल खोड, प्रहलाद डूडी, पवन गहलोत, राजेश सुथार, दीपक गहलोत, संदीप, अजय शर्मा, राजकुमार वाल्मीकि सहित अनेक युवा साथियों ने श्रमदान किया। ग्रामीणों ने सरपंच एवं युवा साथियों की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रयासों से न केवल मोक्ष धाम की सुंदरता बढ़ेगी, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी स्वच्छ एवं हरे-भरे वातावरण का लाभ मिलेगा।

Rajasthan