https://www.choptaplus.in/

नाथूसरी चोपटा के बहुतकनीकी संस्थान में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, युवाओं को नशे और एड्स से बचाने की दी अहम जानकारी

 
Doctors addressing students on HIV AIDS and de-addiction at CDL Govt Polytechnic Nathusari Chopta

चोपटा: नाथूसरी चोपटा के चौधरी देवी लाल राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय शिविर के दूसरे दिन युवाओं के लिए एक अहम जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नाथूसरी चोपटा से डॉ. विकास भारद्वाज और डॉ. मदन लाल बतौर विशेषज्ञ पहुंचे।और एचआईवी एड्स जैसी गंभीर बीमारी और नशे की लत से बचने के तरीके बताए।

इस दौरान दोनों डॉक्टरों ने संस्थान के विद्यार्थियों इन बीमारियों की पूरी जानकारी देते हुए बताया कि एचआईवी एड्स कैसे फैलता है और इसके मुख्य कारण क्या हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस बीमारी से घबराने की बजाय सही जानकारी रखना और बचाव के तरीकों को अपनाना ही इससे बचने का सबसे कारगर उपाय है।

Doctors addressing students on HIV AIDS and de-addiction at CDL Govt Polytechnic Nathusari Chopta

डॉक्टरों ने छात्रों को नशे से अपने आप को बचाने और नशे से होने वाले नुकसानों के बारे में भी सचेत किया। उनका कहना था कि नशा न केवल इंसान का शरीर खोखला करता है, बल्कि पूरे परिवार और समाज को पतन की ओर ले जाता है। इस दौरान छात्रों के मन में उठ रहे कई सवालों के जवाब दिए गए और एचआईवी संक्रमण को लेकर लोगों के बीच फैली पुरानी बातों और अफवाहों को भी दूर किया गया।

इस पूरे कार्यक्रम में संस्थान के सभी छात्रों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ हिस्सा लिया। मौके पर मौजूद कंप्यूटर विभाग के अध्यक्ष अभिषेक सागर ने भी छात्रों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने सभी युवाओं को सुरक्षित जीवन शैली अपनाने, अपने आस-पास के लोगों को जागरूक करने और एक साफ-सुथरे व स्वस्थ समाज के निर्माण में अपनी अहम जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

इस सात दिवसीय शिविर और जागरूकता अभियान को सफल बनाने में संस्थान के सभी सदस्यों ने मिलकर मेहनत की। इनमें कार्यक्रम समन्वयक प्रदीप कुमार, डॉ. संदीप सहारण और टीपीओ राज कुमार दास का विशेष योगदान रहा। इनके अलावा मनीष अग्रवाल, कृष्ण कुमार, मुकेश कासनिया, प्रेम प्रकाश और पंकज शर्मा ने भी कार्यक्रम के सुचारू संचालन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।




 
Rajasthan