गांव नाथूसरी कलां में नशे के खिलाफ पंचायत का बड़ा फैसला, बेचने वालों का होगा सामाजिक बहिष्कार
नाथूसरी चौपटा- क्षेत्र के गांव नाथूसरी कलां में नशे के विरुद्ध पंचायत हुई। इसमें निर्णय हुआ कि नशा तस्कर की पंचायत या कोई ग्रामीण जमानत नहीं करवाएगा। किसी ग्रामीण ने जमानत करवाई तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पंचायत में फैसला सुनाया कि वे नशा तस्कर की जमानत नहीं करवाएंगे। गांव के मौजिज लोगों ने कहा कि अगर गांव में कोई भी व्यक्ति नशा बेचता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उसके परिवार को गांव से बाहर निकाला जाएगा।
इसी के साथ ही ग्रामीणों की कमेटी बनाई गई। यह कमेटी नशा बेचने वालों पर पेनी नजर रखेगी। गांव की सरपंच रीटा कासनियां ने बताया कि नशा व्यक्ति का नाश कर देता है।
गांव के युवाओं को नशे से बेचने के लिए अहम बैठक कर यह फैसला लिया गया है। इस मौके पर सरपंच प्रतिनिधि जगतपाल कासनियां, समाजसेवी रघुबीर कड़वासरा, नरेंद्र कासनियां, सुरेंद्र कासनियां, बलराम कासनियां, खिराज, राममुर्ति आर्य, सहाबदीन, भाग सिंह, नरेंद्र कासनियां, भरत सिंह आमीन सहित कई मोजूद रहे.
