Sirsa News: रोटरी क्लब सिरसा ग्रेस की सेवा की अनौखी पहल, उत्तराखंड सभा को दी फॉगिंग मशीन
सिरसा: रोटरी क्लब सिरसा ग्रेस ने आरआई डिस्ट्रिक्ट 3090 के डिस्ट्रिक्ट रिस्पॉन्स ग्रांट के तहत सामुदायिक सेवा की एक अहम पहल करते हुए उत्तराखंड सभा, चत्तरगढ़पट्टी, सिरसा को एक फॉगिंग मशीन भेंट की। इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर (2025-26) रोटेरियन भूपेश मेहता मौजूद रहे। उनके साथ डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी एडमिनिस्ट्रेशन देवेंद्र मिगलानी और डिस्ट्रिक्ट एग्जीक्यूटिव सेक्रेटरी सुरेश पाहुजा भी उपस्थित रहे। क्लब प्रेसिडेंट सुरेश गोयल और सेक्रेटरी राजेश कुमार सहित अन्य सम्मानित रोटेरियन्स ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।
उत्तराखंड सभा की ओर से अध्यक्ष आनंद सिंह रावत, सचिव गणेश रावत, मुख्य संरक्षक हरिसिंह भंडारी, संरक्षक गोपाल सिंह खत्री, कोषाध्यक्ष कलन सिंह, वरिष्ठ उपप्रधान कलन सिंह, बुद्धिचंद्र भोला, सलाहकार ठाकुर सिंह रावत, कार्यकारिणी सदस्य महेश शर्मा, रमन और प्रेम सैनी समेत कई गणमान्यजन मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत परंपरागत स्वागत से हुई जिसमें पंडित जी ने अतिथियों का तिलक किया और उसके बाद सभी उपस्थितजनों ने भगवान श्री बद्रीनाथ मंदिर में प्रार्थना की।

रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3090 का गठन 1984-85 में हुआ था और यह डिस्ट्रिक्ट पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कुल 17 जिलों को कवर करता है जिसमें सिरसा भी शामिल है। Rotaract3090 इस डिस्ट्रिक्ट के 140 से अधिक क्लब उत्तरी भारत में सक्रिय सेवा कार्य करते हैं। डिस्ट्रिक्ट रिस्पॉन्स ग्रांट के जरिए मिली इस फॉगिंग मशीन से चत्तरगढ़पट्टी और आसपास के इलाकों में मच्छरजनित बीमारियों जैसे डेंगू और मलेरिया से बचाव में मदद मिलेगी।
सिरसा के दिल्ली पब्लिक स्कूल के साहिबजीत का कमाल, तीरांदाजी में जीता सिल्वर मेडल
कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर भूपेश मेहता, डीएसए देवेंद्र मिगलानी और क्लब प्रेसिडेंट सुरेश गोयल ने रोटरी की सेवा परियोजनाओं और समाज के प्रति प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला। मंच संचालन गणेश रावत ने किया। अध्यक्ष आनंद सिंह रावत ने स्वागत भाषण एवं धन्यवाद ज्ञापन में कहा कि यह फॉगिंग मशीन क्षेत्र में स्वास्थ्य और स्वच्छता को बढ़ावा देने में बेहद उपयोगी साबित होगी।
