https://www.choptaplus.in/

पृथ्वी दिवस पर संत कबीर स्कूल में उत्सव, प्रिंसिपल रिया फुटेला और Mr. Ambedkar ने छात्रों को दिया हरित जीवन का संदेश

चोपटा प्लस, सिरसा। नाथूसरी चोपटा ब्लॉक के संत कबीर इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को विश्व पृथ्वी दिवस बेहद उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया गया। इस दौरान पोस्टर मेकिंग, स्लोगन लेखन, भाषण और नृत्य प्रस्तुतियों के जरिए बच्चों ने "सेव अर्थ" का संदेश दिया और पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली।
 
Students holding posters during Earth Day celebration at Sant Kabir International School Sirsa पृथ्वी दिवस स्कूल

सिरसा: नाथूसरी चोपटा ब्लॉक के संत कबीर इंटरनेशनल स्कूल में आज 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस बड़े ही उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और उन्हें प्रकृति से जुड़ने का अवसर देना था। इस अवसर पर स्कूल परिसर में कई रचनात्मक और जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया।

पोस्टर से लेकर पौधारोपण तक, बच्चों ने दिखाया जोश

इस दौरान विद्यार्थियों ने पोस्टर मेकिंग, स्लोगन लेखन, भाषण, कविता पाठ और नृत्य प्रस्तुतियां देकर “सेव अर्थ” का संदेश प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। वहीं, एक खास गतिविधि के तहत स्कूल परिसर में पौधारोपण किया गया, जिससे बच्चों को प्रकृति से जुड़ने और उसे सुरक्षित रखने का संदेश दिया गया। साथ ही, बच्चों और कर्मचारियों को कपड़े व पेपर बैग वितरित किए गए, ताकि वे प्लास्टिक के स्थान पर इनका उपयोग कर सकें और पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखें।

Earth Day Celebration at Sant Kabir International School

छात्रों को मिले उपहार, शिक्षकों ने दी सीख

कार्यक्रम के समापन पर सभी छात्रों को उनके उत्कृष्ट कार्य और बेहतरीन भागीदारी के लिए उपहार देकर सम्मानित किया गया, जिससे उनका उत्साह और बढ़ गया। इस अवसर पर स्कूल के शिक्षक Mr. Ambedkar ने कहा कि “पृथ्वी को बचाने के लिए हमें आज से ही छोटे-छोटे प्रयास शुरू करने होंगे, जैसे पेड़ लगाना और प्लास्टिक का उपयोग कम करना।” वहीं Mrs. Riya Phutela ने छात्रों और स्टाफ की सराहना करते हुए कहा कि “आज के बच्चे ही कल का भविष्य हैं, इसलिए उन्हें पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाना हमारी जिम्मेदारी है।”

सभी ने मिलकर ली पृथ्वी बचाने की शपथ

कार्यक्रम का समापन सभी छात्रों और कर्मचारियों के सहयोग से सफलतापूर्वक हुआ और सभी ने मिलकर पृथ्वी को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया। स्कूल प्रबंधन ने बताया कि आगे भी इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि बच्चों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित होती रहे।
 

Rajasthan