https://www.choptaplus.in/

Sirsa News: ऐलनाबाद के CMRJ कॉलेज में नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, छात्रों ने दिया जागरूकता का संदेश

 
Anti Drug Awareness Program In CMRJ College

सिरसा: जिले के ऐलनाबाद स्थित मिठी सुरेरां के सीएमआरजे (CMRJ) राजकीय महाविद्यालय में जिला स्तरीय नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एनसीओआरडी (NCORD) के तहत हुए इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और प्रतियोगिताओं के जरिए समाज को नशे से दूर रहने का संदेश दिया।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य और जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी डॉ. सज्जन कुमार ने की, जबकि इसका संयोजन प्रो. कुलजीत कौर ने किया। छात्रों को नशे के प्रति जागरूक करने के लिए कैंपस में स्लोगन लेखन, भाषण, पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन (PPT) और पोस्टर मेकिंग जैसी कई अहम प्रतियोगिताएं करवाई गईं।

Anti Drug Awareness Program In CMRJ College

मंच से छात्रों को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. सज्जन कुमार ने बताया कि नशा इंसान को शारीरिक और दिमागी तौर पर पूरी तरह खोखला कर देता है। उन्होंने कहा कि नशे की लत लगने के बाद व्यक्ति का अपने दिमाग और व्यवहार पर कोई काबू नहीं रहता और वह लापरवाह होता चला जाता है। इसी गंभीर खतरे को देखते हुए सरकार ने देशभर में नशा मुक्त भारत अभियान की शुरुआत की है।

विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। स्लोगन लेखन में यशोदा ने पहला, उर्वशी ने दूसरा और धीरज कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता में हर्षदीप पहले, दीक्षा दूसरे और यशोदा तीसरे स्थान पर रहीं। इसी तरह पीपीटी में अविदीप सिंह और पोस्टर मेकिंग में राहुल कुमार ने पहला स्थान प्राप्त किया।

Chopta Sirsa news महिला डिग्री कॉलेज जमाल की दो छात्राओं ने ऑल इंडिया खो-खो टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई

निर्णायक मंडल में प्रो. कुलजीत कौर, डॉ. प्रीत कौर समेत कई शिक्षक शामिल रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. जोगिन्द्र सिंह ने बताया कि ऐसे आयोजनों का मुख्य मकसद युवाओं को नशे से बचाना और उनमें सामाजिक जिम्मेदारी की भावना पैदा करना है।

Rajasthan