https://www.choptaplus.in/

सिरसा में बदमाशों के हौसले बुलंद: श्याम बगीची से लौट रहे पिता-पुत्री पर सरेराह हमला, इलाके में दहशत

 
Sirsa Father Daughter Assault Case

Sirsa News 16 March: हरियाणा के सिरसा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां रात के समय स्कूटी पर घर लौट रहे एक पिता और उसकी बेटी के साथ बीच सड़क पर सरेआम मारपीट और गाली-गलौज की घटना को अंजाम दिया गया है। पीड़ित परिवार श्याम बगीची धाम से दर्शन कर लौट रहा था। कीर्तिनगर चौकी पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Father Daughter Assault Case FIR Copy Kirtinagar Police

Father Daughter Assault Case FIR Copy Kirtinagar Police

चलती स्कूटी पर मारे थप्पड़, बेटी को भी धमकाया

पुलिस को दिए गए बयानों में अग्रसैन कॉलोनी के रहने वाले धर्मवीर मोंगा ने बताया कि 12 मार्च की रात को वह अपनी बेटी सिद्धी के साथ श्याम बगीची धाम गए थे। वहां माथा टेकने के बाद दोनों स्कूटी से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आयुष (पुत्र गोपाल सर्राफ) आया और उसने अचानक चलती स्कूटी पर थप्पड़ मारने शुरू कर दिए। घबराहट में जब धर्मवीर ने स्कूटी रोकी, तो आरोपी आयुष ने उनके साथ बुरी तरह मारपीट की और अभद्र गालियां दीं। जब बेटी सिद्धी बीच-बचाव के लिए आगे आई, तो आरोपी ने उसे भी धमकाया और उसके साथ भी गाली-गलौज की।

लोगों ने किया बीच-बचाव, पुलिस का कड़ा एक्शन

बीच सड़क पर हो रहे इस हंगामे और शोर-शराबे को सुनकर आसपास मौजूद लोग तुरंत वहां इकट्ठा हो गए। लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर पिता-पुत्री को आरोपी के चंगुल से छुड़वाया और उन्हें सुरक्षित उनके घर पहुंचाया। घटना के बाद पीड़ित धर्मवीर ने पुलिस को शिकायत दी। कीर्तिनगर चौकी पुलिस ने धर्मवीर मोंगा की शिकायत के आधार पर आयुष सर्राफ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Rajasthan