https://www.choptaplus.in/

सिरसा में पति-पत्नी की मौत से इलाके में हड़कंप, घर में मिले दोनों के शव

 
सिरसा में पति-पत्नी की मौत से इलाके में हड़कंप, घर में मिले दोनों के शव

Sirsa :

सुबह हुआ था विवाद

पड़ोसियों के मुताबिक, पति मिस्त्री का काम करता था। दंपती के दो बच्चे हैं, जो गुजरात में काम करते हैं। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह पति-पत्नी के बीच किसी घरेलू बात को लेकर कहासुनी हुई थी।

इसके बाद घर में क्या हुआ, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

शाम को पड़ोसियों को मिली जानकारी

बुधवार शाम पड़ोसियों ने घर के अंदर पति का शव देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो पत्नी का शव भी घर में मिला।

घटना की जानकारी मिलने पर सदर थाना पुलिस, कीर्तिनगर चौकी पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस कर रही है मामले की जांच

पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। फिलहाल घटना के पीछे की सही वजह स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की जानकारी सामने आ सकेगी। घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है।

Rajasthan