https://www.choptaplus.in/

नाथूसरी चौपटा के सरकारी स्कूलों का लिटरेसी प्रतियोगिता में जलवा, 30 प्रतियोगिताओं में से 11 में शानदार प्रदर्शन

 
Sirsa Legal Literacy Competition

हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में मंगलवार को 'दा सिरसा स्कूल' में आयोजित जिला स्तरीय लीगल लिटरेसी (कानूनी साक्षरता) प्रतियोगिता में नाथूसरी चौपटा शिक्षा खंड के सरकारी स्कूलों ने अपना दबदबा कायम किया है। इस कड़े मुकाबले में नाथूसरी चौपटा के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जिले भर में हुई कुल 30 प्रतियोगिताओं में से सबसे ज्यादा 11 प्रतियोगिताओं का खिताब अपने नाम किया। वहीं, ऐलनाबाद का राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पूरे जिले में ओवरऑल उपविजेता रहा।

चौपटा ब्लॉक के इन स्कूलों ने लहराया परचम खंड शिक्षा अधिकारी सतबीर ढिढारिया ने बताया कि नाथूसरी चौपटा ब्लॉक के स्कूलों ने अलग-अलग विधाओं में अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा दिखाई।

  • प्रश्नोत्तरी (क्विज): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जोगीवाला के छात्रों ने पहला स्थान हासिल किया।

  • वाद-विवाद प्रतियोगिता: पीएम श्री स्कूल रूपावास पहले और नाथूसरी कलां का स्कूल दूसरे स्थान पर रहा।

  • कविता पाठ: नाथूसरी कलां स्कूल ने पहला और रूपावास स्कूल ने दूसरा स्थान हासिल किया।

  • भाषण प्रतियोगिता: पीएम श्री रूपावास को दूसरा और गुड़ियाखेड़ा स्कूल को तीसरा स्थान मिला।

  • डॉक्यूमेंट्री फिल्म: छात्रों ने अपनी रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें चौपटा स्कूल दूसरे और पीएम श्री रूपावास तीसरे नंबर पर रहा।

  • निबंध लेखन: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सहूवाला-|| के छात्र दूसरे स्थान पर रहे।

खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी और इस ऐतिहासिक जीत का श्रेय छात्रों, अध्यापकों और स्कूल प्रभारियों की कड़ी मेहनत को दिया।

Sirsa Legal Literacy Competition

अन्य खंडों का ऐसा रहा प्रदर्शन जिले के अलग-अलग ब्लॉक के स्कूलों के बीच हुए इस मुकाबले में नाथूसरी चौपटा (11 जीत) के बाद ऐलनाबाद खंड ने 7 और रानियां ने 5 प्रतियोगिताओं में बाजी मारी। इसके अलावा डबवाली ब्लॉक को 3, सिरसा को 2, जबकि बड़ागुढ़ा और ओढां खंड को एक-एक प्रतियोगिता में जीत मिली।

ऐलनाबाद कन्या विद्यालय बना ओवरऑल उपविजेता ऐलनाबाद खंड की 7 जीतों में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (ऐलनाबाद) की छात्राओं का अहम योगदान रहा। इन छात्राओं ने जिले भर में ओवरऑल उपविजेता की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। विद्यालय में लीगल लिटरेसी सेल के नोडल अधिकारी सुरेश शर्मा ने बताया कि छात्राओं ने क्विज और स्लोगन लेखन में द्वितीय और स्किट प्रतियोगिता में तृतीय स्थान हासिल किया। विद्यालय के प्राचार्य विद्याधर बेनीवाल व स्टाफ सदस्यों (मीनू सिहाग, रणजीत कौर, रेखा मिश्रा) ने विजेता टीम को बधाई दी। अब ये सभी विजेता विद्यार्थी हिसार में होने वाली मंडल (डिवीजन) स्तरीय प्रतियोगिता में सिरसा जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Sirsa Legal Literacy Competition

विजेताओं को मिला सम्मान कार्यक्रम में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (CJM) संतोष भागोटिया ने मुख्य अतिथि और जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष फुटेला ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विजेता छात्राओं और विद्यालयों को इस बड़ी उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर लीगल लिटरेसी सेल के जिला नोडल अधिकारी नरेंद्र शमी, 'दा सिरसा स्कूल' की प्राचार्या मनीषा गोदारा, प्राचार्य इंद्रसेन, प्रवक्ता सुखदेव सिंह सहित विभिन्न स्कूलों के शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

Rajasthan