https://www.choptaplus.in/

Sirsa: नहराना गांव में 8 एकड़ नरमा की फसल खराब, किसानों ने जांच व मुआवजे की मांग की

 
Sirsa Narma crop damage - Farmers in Naharana and Darba Kalan demand investigation and compensation for cotton crop loss

नाथूसरी चौपटा। गांव नहराना में किसानों की करीब 8 एकड़ नरमा की फसल अज्ञात कारणों से खराब होने का मामला सामने आया है। इससे पहले दड़बा कलां में 30 एकड़ में नरमें की फसल खराब हो चुकी है।   प्रभावित किसानों में उमेद कुमार धांगड़, कृष्ण धांगड़ और रोहताश सहारण  शामिल हैं।

किसानों का कहना है कि फसल खराब होने से उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। किसानों ने बताया कि नरमा की फसल खराब होने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मामले को लेकर पुलिस और कृषि विभाग के अधिकारियों को शिकायत दी जाएगी।

Sirsa Narma crop damage - Farmers in Naharana and Darba Kalan demand investigation and compensation for cotton crop loss

 किसानों ने संबंधित विभाग से मौके पर पहुंचकर फसल की जांच करवाने तथा नुकसान का आकलन करने की मांग की है।किसानों ने  प्रशासन से मांग की है कि फसल खराब होने के कारणों की निष्पक्ष जांच करवाई जाए और प्रभावित किसानों को नियमानुसार मुआवजा दिलवाया जाए, ताकि उन्हें आर्थिक राहत मिल सके।

Sirsa: समाजसेवी रघुबीर कड़वासरा ने नाथूसरी चौपटा CHC में टीबी मरीजों को उपलब्ध करवाई डाइट किट

इस दौरान सरपंच राजेश सहारण, राममूर्ति बिजारणिया, दलीप हुड्डा, कैलाश हुड्डा, देवीलाल धांगड़, जगदीश चूर्णिया, दलबीर गिल और रोहताश गिल सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

Rajasthan