https://www.choptaplus.in/

Sirsa Road Accident – Breaking News नाथूसरी चोपटा के सिरसा भादरा रोड पर सड़क हादसा: एक युवक की मौत

Sirsa nathusari chopta  में सड़क हादसे की बड़ी खबर
 
Sirsa Road Accident – Breaking News
Sirsa Road Accident – Breaking News

Sirsa Road Accident – Breaking News नाथूसरी चौपटा सिरसा । नाथूसरी कलां गांव के आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास सिरसा-भादरा रोड पर रविवार रात को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई।

 

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से युवक को तुरंत पीएचसी नाथूसरी चौपटा ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 22 वर्षीय रवि पुत्र शार्दूल, निवासी गांव चाडीवाल के रूप में हुई है।

 

बताया जा रहा है कि रवि अविवाहित था और दो भाई थे। रवि मजदूरी का कार्य करता था। उसके पिता की पहले मौत हो चुकी है। रवि की असमय मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

नाथुसरी चौपटा थाना में नियुक्त एसआई कौशल्या ने बताया कि गांव चाडीवाल निवासी एक युवक की मौत हो गई। युवक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। नाथुसरी-चौपटा थाना में मृतक रवि के चाचा की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan