https://www.choptaplus.in/

Sirsa Roadways New GM: कुलदीप जांगड़ा ने संभाला हरियाणा रोडवेज सिरसा का महाप्रबंधक पद, यात्रियों को सुरक्षित सफर का दिया भरोसा

 
Kuldeep Jangra planting a tree after taking charge as new General Manager of Haryana Roadways Sirsa depot Sirsa Roadways New GM

सिरसा: हरियाणा राज्य परिवहन निगम के सिरसा डिपो में कुलदीप जांगड़ा ने महाप्रबंधक (जीएम) के पद का कार्यभार विधिवत रूप से संभाल लिया है। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने पर्यावरण बचाने का संदेश देते हुए पौधारोपण किया और बालिकाओं की सुरक्षित यात्रा के लिए ‘बालिका वाहिनी’ सेवा का शुभारंभ किया। इस मौके पर विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने नए जीएम का फूल-मालाओं से स्वागत किया।

गौरतलब है कि पिछले दिनों हरियाणा सरकार के परिवहन विभाग ने बड़ा फेरबदल करते हुए सिरसा रोडवेज के तत्कालीन महाप्रबंधक अनित कुमार का तबादला झज्जर कर दिया था। वहीं नूंह में तैनात कुलदीप जांगड़ा को सिरसा की कमान सौंपी गई थी। इस तबादले के पीछे पूर्व ड्यूटी इंचार्ज द्वारा लगाए गए गंभीर आरोप भी अहम रहे, जिनकी जांच विभागीय स्तर पर जारी है। कुलदीप जांगड़ा पहले भी सिरसा में महाप्रबंधक रह चुके हैं और यहाँ के हालात से पूरी तरह वाकिफ हैं।

Kuldeep Jangra Takes Charge As Sirsa Roadways New GM

कार्यभार संभालने के बाद कुलदीप जांगड़ा ने कहा कि हरियाणा रोडवेज आमजन की जीवनरेखा है और यात्रियों को सुरक्षित, समयबद्ध और सुविधाजनक सेवाएं देना उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी। उन्होंने विभाग के सभी कर्मचारियों से टीम भावना से काम करने और सेवा की गुणवत्ता में लगातार सुधार लाने की अपील की। उन्होंने खास तौर पर महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा पर जोर देते हुए कहा कि ‘बालिका वाहिनी’ जैसी पहल छात्राओं के लिए सुरक्षित सफर सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। साथ ही उन्होंने सबसे ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करने और उन्हें बचाकर रखने की अपील भी की।

Sirsa News: हिसार-दिल्ली रूट की समय सारिणी में हुआ बदलाव, नाराज सांझा मोर्चा ने जीएम को सौंपा ज्ञापन

जांगड़ा ने कहा कि मेरी पूरी कोशिश रहेगी कि यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित और समय पर सेवाएं मिलें। बालिका वाहिनी योजना के जरिए हम बेटियों की सुरक्षा और सुविधा को और मजबूत करेंगे। इसके साथ ही पौधारोपण जैसे कामों को भी लगातार बढ़ावा दिया जाएगा। मैं सभी कर्मचारियों से उम्मीद करता हूं कि वे पूरी लगन और समर्पण के साथ काम करते हुए विभाग को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएं। इस मौके पर डिपो के सभी कर्मचारी और अधिकारी मौजूद रहे।
 

Rajasthan