https://www.choptaplus.in/

सिरसा के ड्रॉ अनुसूचित जाति किसानों के लिए जरूरी खबर: 16 मार्च को होगा ट्रैक्टरों का भौतिक सत्यापन, एक ही दिन का है समय

 
एसबी-89 योजना के तहत कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा ट्रैक्टरों का भौतिक सत्यापन करवाते सिरसा के किसान।
सिरसा, 12 मार्च। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के सहायक कृषि अभियंता इंजीनियर विजय जैन ने बताया कि वर्ष 2025-26 की एसबी-89 योजना के तहत जिला के अनुसूचित जाति वर्ग के ड्रॉ में चयनित किसानों के ट्रैक्टरों का भौतिक सत्यापन 16 मार्च को किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि यह भौतिक सत्यापन जिला स्तरीय कार्यकारी समिति द्वारा गठित कमेटी के माध्यम से किया जाएगा। निदेशालय के निर्देशानुसार इस प्रक्रिया को सिंगल डे फिजिकल वेरिफिकेशन के तहत एक ही दिन में पूरा किया जाएगा। उन्होंने संबंधित लाभार्थी किसानों से अपील की है कि वे अपने ट्रैक्टरों सहित नई निर्माणाधीन अनाज मंडी के बाहर, दिल्ली बाईपास, गांव नेजाडेला कलां के नजदीक निर्धारित स्थान पर सुबह 10 बजे से पहुंचकर अपने ट्रैक्टरों का भौतिक सत्यापन करवाएं, ताकि योजना का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके।
Rajasthan