https://www.choptaplus.in/

Sirsa News: तेज आंधी से नाथुसरी कलां स्थित गौशाला में दो लोहे के शेड और एक मकान की छत गिरी

 
Storm damage Haryana Sirsa gaushala shed collapse Chopta

Sirsa news: राजस्थान की सीमा से सटे हरियाणा के सिरसा जिले में चोपटा क्षेत्र में पिछले दो दिन से आंधी का प्रकोप जारी है। धूल भरी आंधी और तेज हवा से जाकर खेतों में फसलों को नुकसान हो रहा है वही मकान गिरने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। इसी कड़ी में गांव नाथूसरी कला स्थित महर्षि दयानंद सरस्वती गौशाला में रात को तेज आंधी के चलते लोहे के बने दो शेड उखड़ कर दूर जा गिरे।

इसके अलावा एक मकान की छत भी उखड़ गई। जिससे लाखों रुपए का नुकसान हो गया। इस दौरान गनीमत यह रही की गायों को कोई नुकसान नहीं हुआ। गौशाला कमेटी सदस्यों व ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग की है।  गौशाला कमेटी सदस्य हनुमान सिंह कासनियां, हरि सिंह, कुलदीप, सतीश कुमार, आत्माराम, महेंद्र सिंह, सुरजीत ने बताया कि गांव की गौशाला में रविवार रात को आई तेज आंधी से 85 गुना 45 लोहे का  शेड तेज हवा से उड़ गया और दूर जा गिरा।

Collapsed Shed Sirsa Gaushala

इसी प्रकार पास में लगता एक 20 गुना 22  का एक और लोहे का शेड जो की गायों के लिए बना हुआ था वह भी उखड़ कर दूर जा गिरा। और पास लगता एक मकान की छत की टाइल उखड़ गई जिससे गौशाला को काफी आर्थिक रूप से नुकसान हुआ है।

इन्होंने बताया कि एक शेडो में गायों के लिए तूड़ी डाली जाती थी और दूसरे में गर्मी और सर्दी के मौसम में गायों को बांधा जाता था । लेकिन अब आंधी से दोनों उखड़ कर गिर गए। इन्होंने बताया कि गनीमत यह रही की रात के समय गाय दूर बंधी हुई थी। जिससे गायों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा ।  इन्होंने बताया कि गांव की गौशाला में 600 से अधिक गोवंश की सेवा की जाती है अब गौशाला के शैड उखड़ने से भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा । गौशाला कमेटी सदस्यों व ग्रामीणों ने सरकार से मांग की है कि इस नुकसान का मुआवजा दिया जाए।

Rajasthan