https://www.choptaplus.in/

कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार की मौजूदगी में सिरसा के तीन शिक्षकों को मिला “विलक्षणा समाज सारथी सम्मान-2026”

 
कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार की मौजूदगी में सिरसा के तीन शिक्षकों को मिला “विलक्षणा समाज सारथी सम्मान-2026”

पंकज कुमार, लखविंद्र सिंह और डॉ. नवनीत चांडक को किया गया सम्मानित

सिरसा। शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सिरसा जिले के तीन शिक्षकों—राजकीय माध्यमिक विद्यालय, रामनगरिया के पंजाबी अध्यापक पंकज कुमार, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ओटू के पंजाबी अध्यापक लखविंद्र सिंह तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गुड़िया खेड़ा के रसायन विज्ञान प्राध्यापक डॉ. नवनीत चांडक को ‘विलक्षणा समाज सारथी सम्मान-2026’ से सम्मानित किया गया।

रोहतक के पंडित लख्मीचंद यूनिवर्सिटी के मिनी ऑडिटोरियम  में 25 अक्टूबर को आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा के विकास एवं पंचायत तथा खनन एवं भूविज्ञान मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में भारत सरकार के पूर्व राज्यसभा सांसद श्री रामचंद्र जांगड़ा ने शिरकत की।

कार्यक्रम का आयोजन विलक्षणा एक सार्थक पहल समिति, अजायब (रोहतक) एवं हरियाणा कला परिषद, रोहतक मंडल के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। समारोह में शिक्षा, समाजसेवा, कला एवं संस्कृति सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

तीनों शिक्षकों की इस उपलब्धि से सिरसा जिले के शैक्षणिक जगत में खुशी का माहौल है। यह सम्मान शिक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और समाज निर्माण में उनके योगदान को मिली पहचान है।

Rajasthan