https://www.choptaplus.in/

सिरसा: VLDA अशोक सुसाइड मामले में बड़ा एक्शन, पशुपालन विभाग के DD और SDO बदले

 
सिरसा: VLDA अशोक सुसाइड केस में बड़ा एक्शन, DD और SDO बदले

सिरसा। पशुपालन विभाग में तैनात 28 वर्षीय VLDA अशोक कुमार की संदिग्ध मौत के मामले में विभाग ने बड़ा एक्शन लिया है। जिला स्तर पर डिप्टी डायरेक्टर (DD) और संबंधित क्षेत्र के एसडीओ (SDO) को बदल दिया गया है। विभाग के निर्देश पर सुखविंद्र सिंह से DD का चार्ज वापस लेकर राज कुमार बैनिवाल को सिरसा का नया DD बनाया गया है। वहीं, कालांवाली के नए SDO डॉ. अमित पूनिया को यह जिम्मेदारी दी गई है। दोनों अधिकारी सोमवार को कार्यभार संभालेंगे।

Sirsa DD SDO transfer

यह कार्रवाई विभागीय अधिकारियों पर मानसिक प्रताड़ना के आरोपों के बाद हुई है। अशोक के परिजनों ने विभागीय अफसरों पर जातिगत टारगेटिंग और काम के बोझ से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। हालांकि, आत्महत्या के पीछे का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है और न ही कोई ठोस सबूत मिला है, जिससे मामला उलझा हुआ है।

क्या है पूरा मामला?

अशोक कुमार सिरसा जिले के ऐलनाबाद क्षेत्र के गांव कैरांवाली का रहने वाला था। वह साल 2022 से माधोसिंघाना स्थित सरकारी पशु अस्पताल (GVH) में VLDA के पद पर कार्यरत था। रविवार रात उसका शव अस्पताल की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में पंखे से बंधी रस्सी के फंदे पर लटका मिला।

परिजनों का आरोप है कि अशोक पर काम का अत्यधिक बोझ था। अस्पताल के अंतर्गत करीब 9 हजार पशु आते हैं और अकेले अशोक पर 4500 पशुओं की जिम्मेदारी थी। इसके अलावा, परिजनों ने जातिगत टारगेटिंग की भी बात कही है। परिवार ने हत्या की आशंका भी जताई है।

मामले में एक और मोड़ तब आया जब घटनास्थल का वीडियो सामने आया। वीडियो में अशोक के पांव जमीन पर टिके हुए हैं और हाथ चारपाई पर रखे हुए हैं। पंखे की एक पंखुड़ी टूटी पड़ी थी और दूसरी मुड़ी हुई थी, जिसमें रस्सी बंधी थी। यह रस्सी पशुओं को बांधने में इस्तेमाल होने वाली थी। इस वीडियो ने घटना को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

एसोसिएशन ने डीजी और सीएम से की मांग

घटना के बाद VLDA एसोसिएशन ने पशुपालन विभाग के DG से मुलाकात की और सख्त जांच की मांग की। एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री के नाम भी पत्र लिखा। हरियाणा के उप राज्य प्रधान विनोद ने कहा कि वैक्सीनेशन को लेकर VLDA पर काफी दबाव है और हेडक्वार्टर के आदेशों का पालन जमीनी स्तर पर नहीं होता। कुछ अधिकारी अपना काम दूसरे VLDA पर थोप देते हैं, जिससे मानसिक तनाव बढ़ता है।

पुलिस क्या कहती है?

पुलिस के अनसार, परिजनों के बयान पर इत्तेकाफकिया कार्रवाई की गई है। विसरा रिपोर्ट अभी नहीं आई है। जल्द आने वाली है। रिपोर्ट आने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। प्राथमिक तौर पर अशोक के सुसाइड के एंगल से जांच की जा रही है। परिजनों को भी इससे जुड़े सुबूत मांगे गए हैं।

Rajasthan