https://www.choptaplus.in/

सिरसा, चोपटा, भादरा से जोधपुर के लिए थार एक्सप्रेस बस सेवा का टाइम टेबल

हरियाणा रोडवेज सिरसा डिपो की बस सिरसा से बीकानेर होते हुए जोधपुर तक करेगी सफर, भादरा, तारानगर, सरदारशहर और नागौर सहित अनेक शहरों के यात्रियों को मिलेगी सुविधा।
 
sirsa to jodhpur bus service thar express

सिरसा। हरियाणा राज्य परिवहन सिरसा की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए सिरसा से राजस्थान के प्रमुख शहर बीकानेर और जोधपुर तक थार एक्सप्रेस बस सेवा संचालित की जा रही है। यह बस सिरसा से चलकर भादरा, साहवा, तारानगर, सरदारशहर, श्रीडूंगरगढ़, बीकानेर, नोखा और नागौर होते हुए जोधपुर पहुंचेगी। इस बस सेवा से हरियाणा और राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों के यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

सिरसा से जोधपुर जाने का समय

थार एक्सप्रेस बस सिरसा से सुबह 7 बजे रवाना होगी। इसके बाद सुबह 8:35 बजे भादरा, 9:30 बजे साहवा, 10:20 बजे तारानगर और 11:30 बजे सरदारशहर पहुंचेगी। बस दोपहर 1 बजे श्रीडूंगरगढ़ और 2:35 बजे बीकानेर पहुंचेगी। इसके बाद शाम 4:15 बजे नोखा और 5:30 बजे नागौर से होते हुए रात करीब 8:20 बजे जोधपुर पहुंचेगी।

जोधपुर से सिरसा वापसी का समय

वापसी में बस सुबह 5:40 बजे जोधपुर से रवाना होगी। इसके बाद सुबह 7:35 बजे नागौर, 9:40 बजे नोखा और 11:40 बजे बीकानेर पहुंचेगी। बस दोपहर 1:40 बजे श्रीडूंगरगढ़, 3:30 बजे सरदारशहर, शाम 4:50 बजे तारानगर, 5:30 बजे साहवा और 6:20 बजे भादरा पहुंचेगी। इसके बाद रात करीब 8 बजे सिरसा आगमन होगा।

इस बस सेवा से सिरसा, नाथूसरी चोपटा, भादरा और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को राजस्थान के प्रमुख शहरों तक सीधी यात्रा का विकल्प मिलेगा। विशेष रूप से व्यापार, शिक्षा, रोजगार और अन्य कार्यों से राजस्थान जाने वाले यात्रियों को इसका लाभ मिल सकता है।

यात्रियों को सलाह है कि यात्रा से पहले बस के समय और संचालन की पुष्टि सिरसा रोडवेज बस अड्डे से अवश्य कर लें।

हरियाणा राज्य परिवहन  सिरसा  थार एक्सप्रैस 

सिरसा ➞ बीकानेर ➞ जोधपुर वाया:भादरा,तारानगर,सरदारशहर,श्रीडूंगरगढ़,नागौर,खिम्सर,रातरी,बावड़ी

सुबह 7:00 सरसा से, सबुह 8:35 भादरा से 

सुबह 9:30 साहवा से , सुबह 10:20 तारानगर से 

सुबह 11:30 सरदारशहर से, दोपहर 1:00 श्रीडूंगरगढ़ से 

दोपहर 2:35 बीकानेर से , शाम 4:15 नोखा से 

शाम 5:30 नागौर से , रात 8:20 तक जोधपुर आगमन 

वापसी समय 

सुबह 5:40 जोधपुर से, सुबह 8:30 नागौर से 

सुबह 9:40 नोखा से सुबह 11:40 बीकानेर से,

दोपहर 1:40 श्रीडूंगरगढ़ से, दोपहर 3:30 सरदारशहर से

शाम 4:50 तारानगर से, शाम 5:30 साहवा से 

शाम 6:20 भादरा से, रात 8:00 तक सरसा आगमन

Rajasthan