https://www.choptaplus.in/

मौसम की जानकारी : हरियाणा के 15 जिले शीतलहर की चपेट में, सिरसा,जींद सबसे ठंडे

राजस्थान व उत्तरप्रदेश में बारिश-ओलावृष्टि ने बढ़ाई ठंड 

 
Weather Update

मौसम की जानकारी : उत्तर भारत में सर्दी ने पहाड़ों से आई बर्फीली हवाओं ने हरियाणा सहित पड़ोसी राज्यों को जकड़ लिया है। शुक्रवार को फरीदाबाद और गुरुग्राम में हल्की बारिश के बाद दिन का तापमान लुढ़क गया, जबकि राजस्थान और उत्तर प्रदेश में अचानक बारिश व ओलावृष्टि ने ठंड को और भयावह बना दिया।

चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शनिवार को भी कोई राहत नहीं मिलेगी हरियाणा के 15 जिलों में शीतलहर चली। शनिवार को भी सरसा,हिसार व फतेहाबाद सहित सात जिलों में कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी।हरियाणा में सुबह से ही सर्द हवाओं ने कंपकंपी छाई हुई है। जीटी रोड बेल्ट के जिलों गुरुग्राम, फरीदाबाद, पानीपत, भिवानी और झज्जर में हल्की बारिश हुई, जो इस सर्दी की पहली बौछार साबित हुई।

बारिश ने कोहरे को तो छंटने में मदद की, लेकिन दिन का तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री नीचे लुढ़क गया। सरसा और जींद सबसे ठंडे रहे, जहां न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। इसी प्रकार पंजाब के भठिंडा में भी न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केन्द्र केंद्र ने शनिवार के लिए 17 जिलों सरसा,फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, करनाल, गुरुग्राम, पलवल और नूंह में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। पड़ोसी राजस्थान में मौसम ने करवट ले ली। अलवर में बूंदाबांदी, खैरथल-तिजारा में बारिश के साथ ओले गिरे। उदयपुर, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा और कोटपूतली-बहरोड़ में घना कोहरा छाया रहा।

जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार के लिए 12 जिलों में कोहरे और आठ में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है।  उत्तर प्रदेश में भी मौसम ने अचानक तेवर दिखाए। मथुरा में तेज बारिश के साथ ओले, गाजियाबाद-नोएडा में बूंदाबांदी ने बर्फीली हवाओं को और मजबूत कर दिया।

अयोध्या, झांसी, अमेठी, सुल्तानपुर, गाजियाबाद, मेरठ सहित 30 से अधिक जिलों में घना कोहरा लिपटा हुआ है। वाराणसी (काशी) में जनवरी का 22 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त हो गया 24 घंटे में दिन का तापमान 9.5 डिग्री गिरकर 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया। 

Rajasthan