https://www.choptaplus.in/

पारंपरिक खेती छोड़ हरियाणा के इन 42 किसानों ने रचा इतिहास, हिसार कृषि मेला में सीएम सैनी करेंगे सम्मानित

 
पारंपरिक खेती छोड़ हरियाणा के इन 42 किसानों ने रचा इतिहास, हिसार कृषि मेला में सीएम सैनी करेंगे सम्मानित

हरियाणा का किसान सिर्फ खेतों में पसीना ही नहीं बहाता, बल्कि वह अपनी माटी से सोना उगाने का हुनर भी बखूबी जानता है। इसी हुनर और जज्बे को सलाम करने के लिए 23 और 24 मार्च को चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) में एक भव्य आयोजन होने जा रहा है। 

जी हां, हम बात कर रहे हैं बहुप्रतीक्षित हिसार कृषि मेला की, जो इस बार खरीफ फसलों की नई तकनीकों पर केंद्रित होगा। इस दो दिवसीय मेले की सबसे खास बात यह है कि इसमें प्रदेश भर से चुनकर आए 42 ऐसे प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने खेती-किसानी में नए मुकाम हासिल किए हैं। 

इस गौरवशाली पल के गवाह खुद सूबे के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बनेंगे, जो मुख्य अतिथि के तौर पर किसानों का हौसला बढ़ाएंगे। उनके साथ कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे, जिससे इस आयोजन की भव्यता और बढ़ जाती है।

खेती अब सिर्फ पारंपरिक तरीकों तक सीमित नहीं रह गई है और हमारे इन 42 किसानों ने इसे साबित कर दिखाया है। विश्वविद्यालय के कुलपति बलदेव राज काम्बोज के अनुसार, हर जिले से दो ऐसे होनहार किसानों का चयन किया गया है, जिन्होंने कृषि, पशुपालन, उद्यमिता और नवाचार (इनोवेशन) के क्षेत्र में शानदार काम किया है। 

हरियाणा में MSP पर फसल बेचने वाले किसानों को भारी राहत, गेट पास के लिए नहीं होगी आपकी फोटो और बायोमेट्रिक

इन किसानों ने प्राकृतिक खेती, फसल विविधीकरण, मशरूम उत्पादन, मधुमक्खी पालन, जैविक खेती, जल संरक्षण, वर्मी कम्पोस्ट और महिला सशक्तिकरण जैसे अहम क्षेत्रों में ऐसा काम किया है, जो दूसरों के लिए एक मिसाल बन गया है। हमारे सिरसा जिले के लिए भी यह बड़े गर्व की बात है कि संत नगर के बुद्ध सिंह गिल और ओंढा की सोनिया ने इस प्रतिष्ठित सूची में अपनी जगह बनाई है। यह हिसार कृषि मेला केवल एक आयोजन नहीं है, बल्कि यह किसानों को नई तकनीकों और आधुनिक कृषि पद्धतियों से रूबरू कराने का एक बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण मंच साबित होने वाला है।

नीचे दी गई लिस्ट में उन सभी 42 प्रगतिशील किसानों के नाम और उनके गांवों की पूरी सूची दी गई है, जिन्हें इस बार हिसार कृषि मेला में सम्मानित किया जाएगा। आप भी देखिए कि आपके जिले या आस-पास के गांव से किस किसान ने यह गौरव हासिल किया है:

जिला सम्मानित किसान (गांव/स्थान) सम्मानित किसान (गांव/स्थान)
सिरसा बुद्ध सिंह गिल (संत नगर) सोनिया (ओंढा)
करनाल जगबीर सिंह (गगसीना) प्रियंका (प्योंत)
पलवल भगवान स्वरूप (यादूपुर) ज्योति (अल्लिका)
हिसार राजेन्द्र सिंह (सातरोड कलां), प्रोमिला खीचड़ (सदलपुर) सतबीर (जग्गा बाड़ा), सुमन (शाहपुर)
भिवानी मुंशी राम (रानीला) सुदेश (ईशरवाल)
यमुनानगर छवि प्रकाश (रादौरी) रेखा रानी (मिल्कखास)
पानीपत प्रवीन (बिल्लासपुर) निशु (नौल्था)
महेंद्रगढ़ ओम प्रकाश यादव (मोहल्ला लाला वाला कुआ) जागृति (राजावास)
जींद दलबीर सिंह चहल (रधाना) कुसुम (रामराय)
कैथल जोधाराम (लदानाचक्कू) मुकेश देवी (खेडीलांबा)
फरीदाबाद हेमचंद (नाचौली) बाला (भोपानी)
पंचकुला विकास गहलोत (सेक्टर 26) स्वर्णजीत कौर (नारायणपुर)
सोनीपत राजेश (बड़वासनी) पुष्पा (जगदीशपुर)
कुरुक्षेत्र संतोष कुमार (भौरसैदां) पूजा रानी (कैलाश नगर)
नूंह प्रमोद कुमार (उजीना) ज्योति (संगेल)
फतेहाबाद सुरेश कुमार (डांगरा) सुमन (अमानी)
झज्जर रणबीर (सासरौली) सोनिका (माजरी)
अंबाला मेहर सिंह (सुल्लर) सोनिका खुराना (रतनगढ़)
रेवाड़ी रविन्द्र (बिठवाना) दीपिका यादव (घासेढ़ा)
रोहतक रामनिवास (चिड़ी) ममता (बलियाना)
Rajasthan