सिरसा की मंडियों में गेहूं खरीद ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 968 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा, नाथूसरी चौपटा और ऐलनाबाद मंडी सबसे आगे
सिरसा: जिले की अनाज मंडियों में गेहूं की सरकारी खरीद तेजी से चल रही है। अब तक हैफेड (HAFED) ने 129 किसानों से कुल 968 मीट्रिक टन गेहूं न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदा है। जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे मंडी में अपनी फसल बेचने लाने से पहले उसकी नमी अच्छी तरह सुखा लें ताकि उन्हें कोई परेशानी न हो।
जिले की अलग-अलग मंडियों में गेहूं की अच्छी आवक हो रही है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, डबवाली मंडी में 30, ऐलनाबाद में 204 और कुताना में 93 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद पूरी हो चुकी है। इसी तरह नाथूसरी चौपटा में 275, रानियां में 48, सिरसा शहर में 111 और तलवाड़ा खुर्द मंडी में 207 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया है।
जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक (DFSC) हरवीर सिंह ने बताया कि मंडियों में किसानों की सुविधा के लिए पीने के पानी और बारदाने सहित सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने किसानों से अपनी फसल को पूरी तरह सुखाकर ही मंडी में लाने को कहा है।
सिरसा: 'मेरी फसल-मेरा ब्यौरा' पोर्टल पर बड़ा फर्जीवाड़ा, दूसरों ने नाम दर्ज कराई असली किसानों की फसल
फसल में नमी तय मात्रा से ज्यादा होने पर सरकारी एजेंसियों को खरीद करने में काफी दिक्कत आती है और इससे किसान को भी इंतजार करना पड़ता है। सूखी फसल लाने पर किसान का गेहूं तुरंत और तय सरकारी रेट पर बिक जाता है, जिससे उनके कीमती समय की बचत होती है।
