Sirsa News: CDLU में चौधरी के.आर.एम. डिग्री कॉलेज जमाल की छात्रा दिव्या बनी टॉपर, कॉलेज ने किया सम्मानित
Sirsa News: सिरसा जिले के चौधरी के.आर.एम. डिग्री कॉलेज जमाल ने एक बार फिर साबित कर दिया कि शिक्षा के क्षेत्र में यह कॉलेज क्षेत्र का गौरव है। कॉलेज की एम.ए. इतिहास प्रथम वर्ष की छात्रा दिव्या बेनीवाल ने 80.36 प्रतिशत अंकों के साथ चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय (CDLU), सिरसा में लगातार तीसरे सेमेस्टर में विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। इसी कोर्स की दूसरी छात्रा सपना ने 70.27 प्रतिशत अंकों के साथ विश्वविद्यालय में तीसरा स्थान प्राप्त किया और कॉलेज का नाम और रोशन किया।
22 अप्रैल 2026 को कॉलेज में विशेष सम्मान समारोह का आयोजिन किया गया जिसमें विश्वविद्यालय की टॉप 10 लिस्ट में स्थान पाने वाली सभी छात्राओं को कॉलेज प्रबंधन कमेटी द्वारा सम्मानित किया गया। चौधरी के.आर.एम. कॉलेज जमाल, चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा से संबद्ध है College Directory और हर वर्ष इसकी छात्राएं विश्वविद्यालय की टॉप 10 लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराती आई हैं।

दिव्या बेनीवाल का लगातार तीसरे सेमेस्टर में यूनिवर्सिटी
दिव्या बेनीवाल की यह उपलब्धि इसलिए और भी खास है क्योंकि उन्होंने यह मुकाम लगातार तीसरे सेमेस्टर में हासिल किया है, जो किसी भी छात्रा के लिए बड़ी बात है। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के 67 संबद्ध कॉलेजों में सिरसा और फतेहाबाद जिलों में 50,000 से अधिक छात्र-छात्राएं नामांकित हैं, ऐसे में इतने बड़े मुकाबले में विश्वविद्यालय प्रथम स्थान पाना दिव्या की अथक मेहनत और लगन का प्रमाण है। सपना ने भी 70.27 प्रतिशत के साथ विश्वविद्यालय में तीसरा स्थान पाकर साबित किया कि कॉलेज का शिक्षण स्तर उच्च कोटि का है।
प्रधान राजेश कुमार और प्रधानाचार्य कृष्ण लाल गुप्ता ने सराहा — पूरे स्टाफ ने दी बधाई
सम्मान समारोह में कॉलेज प्रबंधन कमेटी के प्रधान राजेश कुमार, डायरेक्टर वेद प्रकाश गुप्ता, प्रधानाचार्य कृष्ण लाल गुप्ता और प्रोफेसर जसवीर सिंह जाखड़ ने सभी टॉपर छात्राओं, उनके अभिभावकों और कॉलेज के प्रोफेसरों को इस शानदार परिणाम के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि कॉलेज के शिक्षकों की मेहनत और छात्राओं की लगन का साझा फल है।
Sirsa News: चौपटा के गांव खेड़ी में घर में गिरा पाकिस्तानी गुब्बार, ग्रामीणों में हडकंप
इस अवसर पर श्रीमती सुशीला देवी, सविता रानी, नरेश कुमार, दलवीर, रजनी देवी, कविता, सोनिया, रश्मि, कृष्णा, पूजा, संगीता, कविता रानी, अजयपाल गढ़वाल और संदीप कुमार ने भी टॉप 10 में स्थान पाने वाली सभी छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस परिणाम से सिरसा जिले के ग्रामीण क्षेत्र में लड़कियों की उच्च शिक्षा को बढ़ावा मिलने का संदेश भी जाता है।
