Haryana News: सोनीपत से कांग्रेस मेयर उम्मीदवार कमल दीवान ने चुनाव लड़ने से किया इंकार, जाने वजह
Haryana News: सोनीपत नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस के मेयर उम्मीदवार कमल दीवान ने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है। यह फैसला उन्होंने बुधवार शाम को नामांकन दाखिल करने के बाद, गुरुवार सुबह लिया। पार्टी में हलचल मच गई है। कमल दीवान ने बुधवार को कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया था। अगले ही दिन उन्होंने चुनाव से पीछे हटने का ऐलान कर दिया। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने दीपेंद्र हुड्डा के फोन भी नहीं उठाए।
पार्षद टिकटों पर विवाद के चलते लिया फैसला
कमल दीवान के इंकार करने की वजह पार्टी के अंदरूनी खींचतान को बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, वह उन छह लोगों को पार्षद का टिकट देने का विरोध कर रहे थे, जिन पर पिछले उपचुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप है। पिछला मेयर उपचुनाव कमल दीवान करीब 35,766 वोटों से हार गए थे। तब भी उन्होंने कुछ पार्षदों पर ही हार का ठीकरा फोड़ा था।
INLD ने सोनीपत और पंचकूला के लिए मेयर उम्मीदवार किए घोषित, देखें लिस्ट
इस घटनाक्रम के बाद कांग्रेस के सामने अब नए मेयर उम्मीदवार का चुनाव करने की चुनौती खड़ी हो गई है। बीजेपी पहले ही अपने मेयर प्रत्याशी के तौर पर राजीव जैन को उतार चुकी है। चुनाव की तारीखें नजदीक हैं, ऐसे में पार्टी को जल्द फैसला लेना होगा।
